PUNJABI POST

News & Media

सुवेंदु अधिकारी के दौरे से पहले जामुड़िया में तनाव, बालू ट्रक की चपेट में भाजपा कार्यकर्ता की मौत, लाठी चार्ज NH-60 जाम

रिपोर्ट | मोहन सिंह 

पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी के 16 तारीख को आसनसोल और जामुड़िया प्रस्तावित दौरे से पहले ही इलाके में राजनीतिक तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को लगातार निशाना बनाए जाने का आरोप लगाया है।

ताजा घटना जामुड़िया के चिचुरिया ग्राम पंचायत अंतर्गत चिचुरिया डंगालपाड़ा क्षेत्र की है। यहां बालू लदी एक ट्रक की टक्कर से भाजपा कार्यकर्ता पगला गोप की मौत हो गई। यह हादसा बीती रात करीब 10 बजे हुआ।

सुवेंदु अधिकारी के दौरे से पहले जामुड़िया में तनाव, बालू ट्रक की चपेट में भाजपा कार्यकर्ता की मौत, लाठी चार्ज NH-60 जाम

सुवेंदु अधिकारी के दौरे से पहले जामुड़िया में तनाव, बालू ट्रक की चपेट में भाजपा कार्यकर्ता की मौत, लाठी चार्ज NH-60 जाम

मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के बाद जब पुलिस शव को कब्जे में लेने पहुंची, तो मुआवजे की मांग को लेकर विरोध शुरू हो गया। देखते ही देखते हालात बिगड़ गए और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सुवेंदु अधिकारी के दौरे से पहले जामुड़िया में तनाव, बालू ट्रक की चपेट में भाजपा कार्यकर्ता की मौत, लाठी चार्ज NH-60 जाम

सुवेंदु अधिकारी के दौरे से पहले जामुड़िया में तनाव, बालू ट्रक की चपेट में भाजपा कार्यकर्ता की मौत, लाठी चार्ज NH-60 जाम

आरोप है कि इसी दौरान भीड़ और पुलिस के बीच झड़प हो गई। गुस्साए लोगों ने पुलिस पर ईंट और डंडों से हमला किया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके साथ ही कुछ पुलिस वाहनों में आग लगाए जाने की भी खबर सामने आई है। हालांकि, भाजपा नेताओं का आरोप है कि मृतक की पत्नी के ऊपर लाठी चार्ज की गई है और कई स्थानीय लोगों के ऊपर भी लाठी चार्ज की गई है जिससे कई लोग घायल है मामले में पुलिस प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

घटना के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रानीगंज से सिउड़ी जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 60 को जाम कर दिया और सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल भी मौके पर पहुंचा और घटना की कड़ी निंदा की।

प्रदर्शन के दौरान मृतक की पत्नी, भाजपा के राज्य नेता कृष्णदु मुखर्जी और भाजपा जिला अध्यक्ष देबतानु भटाचार्य, कृष्णा प्रसाद ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

फिलहाल स्थिति को नियंत्रित करने के लिए इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और शांति बहाल करने के प्रयास जारी हैं।

Discover more from PUNJABI POST

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

AI car modification · jojobet · jojobet · buy quality backlinks · dofollow backlinks · comprar backlinks de calidad · quality backlinks · serviço de backlinks

Discover more from PUNJABI POST

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading