कुल्टी में BMS के विजयी श्रमिक नेताओं का अभिनंदन, सम्मान समारोह में दिखा उत्साह।

कुल्टी में BMS के विजयी श्रमिक नेताओं का अभिनंदन, सम्मान समारोह में दिखा उत्साह
कुल्टी क्लब सभागार में आयोजित हुआ सम्मान समारोह
कुल्टी: रविवार की शाम कुल्टी क्लब के सभागार में कुल्टी BMS के नेतृत्व में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बर्नपुर इस्को मजदूर संघ के चुनाव में विजयी हुए BMS के श्रमिक नेताओं का गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया।
समारोह में मुख्य रूप से विजयी BMS के जनरल सेक्रेटरी संजित बनर्जी, कॉन्ट्रैक्चुअल वर्कर्स के जनरल सेक्रेटरी संजित प्रसाद तथा BMS के अध्यक्ष अजय सिंह उपस्थित रहे। कुल्टी BMS की ओर से सभी विजयी नेताओं को पुष्पगुच्छ एवं सम्मान देकर बधाई दी गई।
इस अवसर पर कुल्टी BMS के जनरल सेक्रेटरी उत्पल घोष, अध्यक्ष राजकिशोर कोइरी, फेडरेशन सदस्य बच्चू कुमार, BMS के वरिष्ठ नेता बिनय सिंह तथा पश्चिम बर्धमान जिला कार्यकारी अध्यक्ष गोविंद मांझी सहित संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में कुल्टी BMS के पदाधिकारियों मिथिलेश राय, विशाल मांझी एवं आनंद झा के अलावा BMS के सदस्य प्रेमनाथ पांडे, रवि शंकर चौबे, राजेश शर्मा, सुब्रत मांझी, विद्युत गोप और शेखर श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने श्रमिक हितों की रक्षा, श्रमिकों की समस्याओं के समाधान तथा संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि श्रमिकों की एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है और आने वाले दिनों में मजदूरों के अधिकार एवं कल्याण के लिए सामूहिक रूप से कार्य किया जाएगा।

कुल्टी में BMS के विजयी श्रमिक नेताओं का अभिनंदन, सम्मान समारोह में दिखा उत्साह
विजयी नेताओं के सम्मान में आयोजित इस समारोह में BMS कार्यकर्ताओं में उत्साह एवं नई ऊर्जा देखने को मिली। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने विजयी नेतृत्व को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की मजबूती और श्रमिक हितों के लिए निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प व्यक्त किया।





Discover more from PUNJABI POST
Subscribe to get the latest posts sent to your email.













Leave a Reply