PUNJABI POST

News & Media

आसनसोल के वार्ड 43 में सड़क मरम्मत कार्य का शिलान्यास, करीब 2.60 लाख रुपये होंगे खर्च

आसनसोल के वार्ड 43 में सड़क मरम्मत कार्य का शिलान्यास, करीब 2.60 लाख रुपये होंगे खर्च

आसनसोल के वार्ड 43 में सड़क मरम्मत कार्य का शिलान्यास, करीब 2.60 लाख रुपये होंगे खर्च।

आसनसोल के वार्ड 43 में सड़क मरम्मत कार्य का शिलान्यास, करीब 2.60 लाख रुपये होंगे खर्च

आसनसोल के वार्ड 43 में सड़क मरम्मत कार्य का शिलान्यास, करीब 2.60 लाख रुपये होंगे खर्च

आसनसोल: बेहतर सड़क, सुरक्षित आवागमन और नागरिक सुविधाओं में सुधार के उद्देश्य से आसनसोल नगर निगम के वार्ड नंबर 43 अंतर्गत गोधूलि मोड़ स्थित समीरन राय रोड पर ढलाई सड़क की मरम्मत कार्य का शुक्रवार को शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर आसनसोल उत्तर विधानसभा के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी  के साथ पूर्व पार्षद आशा शर्मा उपस्थित थी।

विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। स्थानीय लोगों की लंबे समय से सड़क मरम्मत की मांग थी, जिसे ध्यान में रखते हुए इस कार्य की पहल की गई है। करीब 2 लाख 60 हजार रुपये की लागत से सड़क की मरम्मत का कार्य किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सड़क की स्थिति बेहतर होने से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बुनियादी नागरिक सुविधाओं को मजबूत करना प्राथमिकता है और जनहित से जुड़े विकास कार्यों को आगे भी जारी रखा जाएगा।

आसनसोल के वार्ड 43 में सड़क मरम्मत कार्य का शिलान्यास, करीब 2.60 लाख रुपये होंगे खर्च

आसनसोल के वार्ड 43 में सड़क मरम्मत कार्य का शिलान्यास, करीब 2.60 लाख रुपये होंगे खर्च

विधायक ने कहा कि आसनसोल उतर विधानसभा के प्रत्येक नागरिक के लिए बेहतर बुनियादी ढांचा और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के लिए लगातार विभिन्न विकासात्मक पहल की जा रही हैं। सड़क, जल निकासी समेत नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों को आवश्यकता के अनुसार आगे बढ़ाया जाएगा।

स्थानीय लोगों के अनुसार, समीरन राय रोड की मरम्मत लंबे समय से आवश्यक थी। सड़क के मरम्मत कार्य शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में भी खुशी है। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि कार्य पूरा होने के बाद सड़क की स्थिति में सुधार होगा और दैनिक आवागमन अधिक सुगम हो सकेगा।


Discover more from PUNJABI POST

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

AI car modification · jojobet · jojobet · buy quality backlinks · dofollow backlinks · comprar backlinks de calidad · quality backlinks · serviço de backlinks

Discover more from PUNJABI POST

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading