PUNJABI POST

News & Media

Gandhi Jayanti 2 October गांधी जयंती पर विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने चलाया स्वच्छता अभियान, हाथों में झाड़ू लेकर दिया स्वच्छता का संदेश

गांधी जयंती पर विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने चलाया स्वच्छता अभियान, हाथों में झाड़ू लेकर दिया स्वच्छता का संदेश

Gandhi Jayanti 2 October गांधी जयंती पर विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने चलाया स्वच्छता अभियान, हाथों में झाड़ू लेकर दिया स्वच्छता का संदेश

Gandhi Jayanti 2 October  गांधी जयंती पर विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने चलाया स्वच्छता अभियान, हाथों में झाड़ू लेकर दिया स्वच्छता का संदेश

Gandhi Jayanti 2 October गांधी जयंती पर विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने चलाया स्वच्छता अभियान, हाथों में झाड़ू लेकर दिया स्वच्छता का संदेश

आसनसोल। 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर आसनसोल उत्तर विधानसभा के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने अलग अंदाज में स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। उन्होंने हाथों में झाड़ू लेकर सफाई अभियान चलाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के संदेश को आगे बढ़ाया।

उत्तर विधानसभा के मंडल-3 की ओर से चितरा मोड़ पर आयोजित स्वच्छता अभियान में विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी समेत अन्य लोगों ने हिस्सा लिया। विधायक ने कहा कि यह पहल ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत की गई है।

आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा कि निर्मल बंधु प्रतिदिन शहर की सफाई कर लोगों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण प्रदान करते हैं। उन्होंने सफाईकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पहल का उद्देश्य आसनसोल को और अधिक स्वच्छ एवं सुंदर बनाना है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा स्वच्छता और विकास के रास्ते पर देश की प्रगति की दिशा दिखाते हैं। प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर एक महीने तक विभिन्न सकारात्मक कार्यक्रमों का आयोजन कर उनकी निरंतर सेवा यात्रा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का प्रयास किया जा रहा है।

विधायक ने कामना की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व में देश इसी तरह स्वच्छ भारत, आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत की यात्रा पर आगे बढ़ता रहे।


Discover more from PUNJABI POST

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

AI car modification · jojobet · jojobet · buy quality backlinks · dofollow backlinks · comprar backlinks de calidad · quality backlinks · serviço de backlinks

Discover more from PUNJABI POST

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading