PUNJABI POST

News & Media

नाइजीरिया में वायुसेना का विमान क्रैश, 32 लोगों की मौत; तीन दिन का राष्ट्रीय शोक

नाइजीरिया में वायुसेना का विमान क्रैश, 32 लोगों की मौत; तीन दिन का राष्ट्रीय शोक

नाइजीरिया में वायुसेना का विमान क्रैश, 32 लोगों की मौत; तीन दिन का राष्ट्रीय शोक।

नाइजीरिया में वायुसेना का विमान क्रैश, 32 लोगों की मौत; तीन दिन का राष्ट्रीय शोक

नाइजीरिया में वायुसेना का विमान क्रैश, 32 लोगों की मौत; तीन दिन का राष्ट्रीय शोक

नाइजीरिया में सोमवार को वायुसेना का एक विमान हादसे का शिकार हो गया। इस दर्दनाक दुर्घटना में 32 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद राष्ट्रपति बोला टिनुबू ने तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।

दुर्घटना इतनी भयावह थी कि घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर मौजूद लकड़ी बेचने वाली दायो अकिंटे ने बताया कि उन्होंने विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के समय बिजली कड़कने जैसी तेज आवाज सुनी थी।

यह हादसा दक्षिण-पश्चिमी ओंडो राज्य के इग्बोकोडा में सोमवार सुबह करीब 9 बजे (0800 GMT) हुआ। विमान दक्षिणी नाइजीरिया के बेनिन शहर से आर्थिक केंद्र लागोस के लिए एक रूटीन मिशन पर निकला था। राष्ट्रपति और वायुसेना की ओर से हादसे की जानकारी दी गई है।

32 लोगों की मौत

राष्ट्रपति टिनुबू के कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, दुर्घटना में 25 यात्री और 7 क्रू सदस्य मारे गए हैं। मृतकों में एयर स्टाफ के प्रमुख एयर मार्शल संडे केल्विन अनेके भी शामिल हैं।

राष्ट्रपति ने हादसे में जान गंवाने वाले वायुसेना कर्मियों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह सेना के साथ-साथ पूरे देश के लिए दुखद क्षण है।

राष्ट्रपति ने दिए जांच के निर्देश

AFP के मुताबिक, राष्ट्रपति बोला टिनुबू ने नाइजीरियाई वायुसेना को दुर्घटना के कारणों की तुरंत और गहन जांच शुरू करने का निर्देश दिया है। इसका उद्देश्य भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकना है।

राष्ट्रपति ने हादसे में मारे गए वायुसेना कर्मियों के सम्मान में तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। इसके साथ ही पूरे देश में राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुकाने का भी निर्देश दिया गया है।

नौसैनिक अड्डे के पास हुआ हादसा

दुर्घटनाग्रस्त ATR-42 विमान एक नौसैनिक अड्डे के पास क्रैश हुआ। यह ट्विन-इंजन टर्बोप्रॉप विमान है, जिसमें एक साथ 30 से 50 यात्रियों के बैठने की क्षमता होती है।

सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में नदी के पास लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है। वहीं, बचावकर्मी नाव के जरिए इलाके में तलाशी लेते हुए नजर आए।

नाइजीरिया में पहले भी हुए हैं विमान हादसे

नाइजीरिया में इससे पहले भी कई विमान हादसे हो चुके हैं। मई 2021 में नाइजीरिया के शीर्ष सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल इब्राहिम अत्ताहिरु और 10 अन्य अधिकारियों की मौत हो गई थी। उत्तरी कडुना राज्य के हवाई अड्डे पर उतरने की कोशिश के दौरान खराब मौसम की वजह से उनका विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

अगस्त 2015 में उत्तरी नाइजीरिया में एक सैन्य विमान एक घर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में सात लोगों की मौत हुई थी।

इसी महीने की शुरुआत में लागोस में एक हेलीकॉप्टर लैगून में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। इस हादसे में अमेरिकी पायलट समेत छह लोगों की मौत हो गई थी।


Discover more from PUNJABI POST

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

AI car modification · jojobet · jojobet · buy quality backlinks · dofollow backlinks · comprar backlinks de calidad · quality backlinks · serviço de backlinks

Discover more from PUNJABI POST

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading