आसनसोल में डंपर–ट्रेलर की टक्कर, दो घायल

आसनसोल में डंपर–ट्रेलर की टक्कर, दो घायल
मंगलवार देर शाम आसनसोल साउथ थाना क्षेत्र के कालीपहाड़ी मोड़, राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर एक डंपर और ट्रेलर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोग घायल हो गए।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, सड़क किनारे खड़े एक डंपर में जुबली मोड़ की ओर से आ रहा तेज रफ्तार ट्रेलर पीछे से जा टकराया। तेज गति के कारण चालक ट्रेलर पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे ट्रेलर डिवाइडर पर चढ़ गया। हादसे में ट्रेलर चालक और एक खलासी को हल्की चोटें आईं।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू किया और वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए भेजा।
यह हादसा कालीपहाड़ी मोड़ पर ट्रैफिक सिग्नल के पास हुआ, जिससे कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

Discover more from PUNJABI POST
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

















Leave a Reply