कुल्टी में अवैध कोयला खनन के दौरान धंसान, तीन की मौत, दो गंभीर घायल : डॉ. अजय पोद्दार, विधायक कुल्टी

कुल्टी में अवैध कोयला खनन के दौरान धंसान, तीन की मौत, दो गंभीर घायल : डॉ. अजय पोद्दार, विधायक कुल्टी
पश्चिम बंगाल के आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत कुल्टी थाना क्षेत्र के बॉडिरा इलाके में बीसीसीएल की एक अवैध कोयला खदान में कोयला तस्करी के दौरान बड़ा हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार, लंबे समय से इस खदान में अवैध तरीके से कोयला निकाला जा रहा था। इसी दौरान अचानक जमीन धंस गई, जिससे कोयले के मलबे में दबकर तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

कुल्टी में अवैध कोयला खनन के दौरान धंसान, तीन की मौत, दो गंभीर घायल : डॉ. अजय पोद्दार, विधायक कुल्टी
घटना को लेकर कुल्टी से भाजपा विधायक डॉ. अजय पोद्दार ने कहा कि क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार खुलेआम जारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोयले से जुड़ी फाइल ईडी से लेकर जाती हैं, वहीं दूसरी ओर कुल्टी इलाके में कोयला खदानों से सरेआम अवैध तस्करी हो रही है। इस अवैध गतिविधि के चलते अब तक तीन लोगों की जान जा चुकी है और दो लोग घायल हुए हैं।
हालांकि, इस मामले में बीसीसीएल की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं पुलिस प्रशासन की तरफ से भी मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। घटनास्थल से सामने आई तस्वीरों में कथित तौर पर कोयला तस्कर शव को लेकर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं।





Discover more from PUNJABI POST
Subscribe to get the latest posts sent to your email.













Leave a Reply