छूता डांगा में पांच दिन बाद लौटी जलापूर्ति, भाजपा नेता की पहल और मेयर के हस्तक्षेप से समाधान।

छूता डांगा में पांच दिन बाद लौटी जलापूर्ति, भाजपा नेता की पहल और मेयर के हस्तक्षेप से समाधान
आसनसोल, पश्चिम बंगाल: आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 13 स्थित छूता डांगा इलाके में पांच दिनों से बाधित पानी की आपूर्ति आखिरकार बहाल कर दी गई। जलापूर्ति शुरू होते ही इलाके में राहत और खुशी का माहौल देखा गया।

छूता डांगा में पांच दिन बाद लौटी जलापूर्ति, भाजपा नेता की पहल और मेयर के हस्तक्षेप से समाधान
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि मनोजीत हेमब्रम नामक एक तृणमूल नेता के इशारे पर इलाके में पानी की आपूर्ति बंद कर दी गई थी, जिससे लोगों को बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा था। निवासियों ने अपनी समस्या स्थानीय तृणमूल पार्षद उत्पल सिन्हा के समक्ष भी रखी, लेकिन समाधान नहीं निकल सका। आरोप है कि इस दौरान कुछ तृणमूल नेताओं द्वारा ताने भी दिए गए।

छूता डांगा में पांच दिन बाद लौटी जलापूर्ति, भाजपा नेता की पहल और मेयर के हस्तक्षेप से समाधान
इसी बीच मामले की जानकारी मिलने पर भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद छूता डांगा पहुंचे और लोगों से बातचीत कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पार्षद उत्पल सिन्हा से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद उन्होंने आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी से बात की, जिन्होंने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
बताया जाता है कि भाजपा नेता ने बाद में मेयर विधान उपाध्याय से भी संपर्क किया। लगभग आधे घंटे बाद मेयर ने स्वयं फोन कर पूरे मामले की जानकारी ली और करीब एक घंटे के भीतर इलाके में पानी की आपूर्ति बहाल करा दी।
समस्या के समाधान के बाद कृष्णा प्रसाद ने मेयर का आभार व्यक्त करते हुए उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि गर्मी का मौसम शुरू होने वाला है, ऐसे में नगर निगम को सभी 106 वार्डों में नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करनी चाहिए।
कृष्णा प्रसाद ने यह भी बताया कि 19 जनवरी 2026 को छूता डांगा में आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान उनके अनुसार तृणमूल नेता के इशारे पर कार्यक्रम में बाधा डाली गई थी और झड़प की स्थिति उत्पन्न हुई थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एक आदिवासी महिला द्वारा उनके और उनके समर्थकों के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया गया, जिसे उन्होंने साजिश करार दिया।
फिलहाल, पांच दिनों से चली आ रही पानी की समस्या के समाधान के बाद छूता डांगा के लोगों ने राहत की सांस ली ।


















Leave a Reply