PUNJABI POST

News & Media

आसनसोल उत्तर में कृष्णा प्रसाद का जनसंपर्क अभियान, 2026 में डबल इंजन सरकार बनाने की अपील

आसनसोल उत्तर में कृष्णा प्रसाद का जनसंपर्क अभियान, 2026 में डबल इंजन सरकार बनाने की अपील

आसनसोल उत्तर में कृष्णा प्रसाद का जनसंपर्क अभियान, 2026 में डबल इंजन सरकार बनाने की अपील।

आसनसोल उत्तर में कृष्णा प्रसाद का जनसंपर्क अभियान, 2026 में डबल इंजन सरकार बनाने की अपील

आसनसोल उत्तर में कृष्णा प्रसाद का जनसंपर्क अभियान, 2026 में डबल इंजन सरकार बनाने की अपील

आसनसोल: आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र एवं नगर निगम वार्ड संख्या 22 के कल्याणपुर हाउसिंग इलाके में मंगलवार सुबह तड़के शिल्पांचल के समाजसेवी व भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद ने स्थानीय लोगों के साथ चाय पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने राज्य की मौजूदा स्थिति और आगामी 2026 विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी बात रखी।

कृष्णा प्रसाद ने कहा कि जिन राज्यों में एनडीए की सरकार है, वहां डबल इंजन सरकार के माध्यम से चौमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि ऐसे राज्यों में बेरोजगारों के लिए रोजगार के अवसर सृजित किए जा रहे हैं तथा सड़क, नाली और सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

आसनसोल उत्तर में कृष्णा प्रसाद का जनसंपर्क अभियान, 2026 में डबल इंजन सरकार बनाने की अपील

आसनसोल उत्तर में कृष्णा प्रसाद का जनसंपर्क अभियान, 2026 में डबल इंजन सरकार बनाने की अपील

उन्होंने पश्चिम बंगाल की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि जो राज्य कभी देश की आर्थिक राजधानी माना जाता था, आज वहां के लोगों को रोजगार के लिए दूसरे राज्यों का रुख करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि गली, नाली और पेयजल जैसी मूलभूत समस्याएं अब भी गंभीर बनी हुई हैं।

आसनसोल उत्तर के विधायक व राज्य के मंत्री मलय घटक पर निशाना साधते हुए कृष्णा प्रसाद ने कहा कि क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया गया और वोट बैंक की राजनीति को प्राथमिकता दी गई।

उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2026 में होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में जनता के आशीर्वाद से भाजपा की सरकार बनेगी और डबल इंजन सरकार के माध्यम से राज्य का व्यापक विकास सुनिश्चित किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान कृष्णा प्रसाद ने घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया, भाजपा की संकल्प चिट्ठी वितरित की और लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को समर्थन देने की अपील


Discover more from PUNJABI POST

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

AI car modification · jojobet · jojobet · buy quality backlinks · dofollow backlinks · comprar backlinks de calidad · quality backlinks · serviço de backlinks

Discover more from PUNJABI POST

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading