PUNJABI POST

News & Media

आसनसोल में 28 फरवरी से महिला फुटबॉल टूर्नामेंट, महिला सशक्तिकरण को मिलेगा बढ़ावा: ओइरीश मुखर्जी

आसनसोल नॉर्थ विधानसभा अंतर्गत वार्ड संख्या 13 के रायपाड़ा इलाके में 28 फरवरी से 2 मार्च तक तीन दिवसीय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता का आयोजन आसनसोल स्पोर्ट्स लवर्स एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है, जिसमें राज्य के विभिन्न जिलों से कुल 16 महिला टीमें हिस्सा लेंगी।

टूर्नामेंट के आयोजक ओइरीश मुखर्जी ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहन देना और महिलाओं को खेल के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाने के लिए इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं बेहद जरूरी हैं।

तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में खेल के साथ-साथ सांस्कृतिक आयोजनों की भी विशेष व्यवस्था की गई है। 28 फरवरी को संगीत कार्यक्रम के साथ टूर्नामेंट का शुभारंभ होगा, जिसके बाद मैच खेले जाएंगे। 1 मार्च को आदिवासी नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा और फुटबॉल मुकाबले जारी रहेंगे। 2 मार्च को बाउल गान के साथ फाइनल मैच खेला जाएगा। इसी दिन होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया जाएगा।

प्रतियोगिता में विजेता और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा।

इस संबंध में कृषनेन्दु मुखर्जी, जो कि आसनसोल स्पोर्ट्स लवर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता हैं, ने कहा कि इस तरह के आयोजन महिलाओं के आत्मसम्मान और आत्मविश्वास को मजबूत करने में सहायक होते हैं। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से स्थानीय लोगों का मनोरंजन भी होगा और राज्य तथा देश की कला-संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा।

आयोजकों को उम्मीद है कि यह महिला फुटबॉल टूर्नामेंट क्षेत्र में खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों को नई दिशा देगा तथा महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सकारात्मक पहल साबित होगा।

Discover more from PUNJABI POST

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

AI car modification · jojobet · jojobet · buy quality backlinks · dofollow backlinks · comprar backlinks de calidad · quality backlinks · serviço de backlinks

Discover more from PUNJABI POST

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading