गोबिंद नगर के साथ जमुरिया में विकास कार्यों की श्रृंखला जारी, विधायक हरेराम सिंह ने कई परियोजनाओं का किया उद्घाटन

गोबिंद नगर के साथ जमुरिया में विकास कार्यों की श्रृंखला जारी, विधायक हरेराम सिंह ने कई परियोजनाओं का किया उद्घाटन
जमुरिया: जमुरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से बुधवार को विधायक हरेराम सिंह ने विभिन्न स्थानों पर कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन किया। ये सभी परियोजनाएं जमुरिया विधायक निधि से स्वीकृत की गई हैं, जिनके तहत क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में सड़क, सामुदायिक ढांचा और पेयजल से जुड़ी योजनाओं पर काम शुरू किया गया है।

गोबिंद नगर के साथ जमुरिया में विकास कार्यों की श्रृंखला जारी, विधायक हरेराम सिंह ने कई परियोजनाओं का किया उद्घाटन
इस दौरान विधायक हरेराम सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की प्रेरणा और जमुरिया की जनता के समर्थन की बदौलत वह लगातार क्षेत्र के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जमुरिया की जनता ने जिस भरोसे के साथ उन्हें जीत दिलाई है, उसी विश्वास को बनाए रखने के लिए वह लगातार प्रयासरत हैं और क्षेत्र की मांगों को पूरा करने की दिशा में काम कर रहे हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11:30 बजे चापुई (रातिबाती जीपी) क्षेत्र में चापुई कोलियरी मेन गेट से परेश शॉ हाउस तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन किया गया। इस परियोजना पर 19 लाख रुपये की राशि खर्च की जा रही है।
इसके बाद दोपहर 12:20 बजे गोबिंद नगर (वार्ड नंबर-12) में गुरुद्वारा टिन शेड निर्माण कार्य का उद्घाटन किया गया। इस कार्य के लिए 7 लाख रुपये की राशि निर्धारित की गई है। इस कार्यक्रम के दौरान विधायक हरेराम सिंह ने कहा कि गोविंद नगर में शेड का निर्माण तकरीबन 7 लाख की लागत से विधायक फंड से बनाया गया है इसके साथ गोबिंद नगर मोड़ हाइवे पर हाई मास्क लाईट सासंद फंड से लगाई गई है जिसका आज उद्घाटन किया गया जब मैं विधायक बना था तब इन्होंने मांग रखी थी आज यह मांग ममता बनर्जी के आशीर्वाद से पूरी हुई है गोबिंद नगर के सिख समुदाय के लोगों से पुरानी पंजाबी डंगाल से परिचय है आगे भी इसी तरह से क्षेत्र में विकास का कार्य जारी रहेगे।
गोबिंद नगर गुरुद्वारा खालसा सिख संगत प्रबंधन कमेटी की और से प्रधान सतनाम सिंह सचिव बेअंत सिंह ने कहा कई दिनों से हमलोगों की मांग थी आज सम्पन्न हो गई है हमलोग मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और विधायक हरेराम सिंह के बड़े आभारी है इस कार्यक्रम में सतनाम सिंह, बेअंत सिंह, हरजिंदर सिंह, मोहन सिंह, बलबीर सिंह अर्जुन सिंह, सलविंदर सिंह, जसवंत सिंह, सलविंदर सिंह, भगत सिंह के अलावा गुरुद्वारा ग्रंथि बलवंत सिंह अन्य सदस्य गण उपस्थित थे।
दोपहर 1:00 बजे केंडुलिया (वार्ड नंबर-10) में कब्रिस्तान के लिए टिन शेड निर्माण परियोजना का शिलान्यास किया गया, जिस पर 10 लाख रुपये की लागत आएगी।
इसके बाद दोपहर 1:30 बजे एबी पिट (वार्ड नंबर-05) क्षेत्र में छठ घाट निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इस परियोजना के लिए 9 लाख रुपये की राशि निर्धारित की गई है।
दोपहर 2:00 बजे जमुरिया बाजार (वार्ड नंबर-04) में वाटर टैंक निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया, जिसके लिए 3 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
दिन के अंतिम कार्यक्रम के तहत शाम 4:00 बजे परिहारपुर (वार्ड नंबर-03) में अर्जुन धावरा से 8 नंबर गोवाला पाड़ा तक पीसीसी सड़क और कल्वर्ट निर्माण परियोजना का शिलान्यास किया गया। इस महत्वपूर्ण परियोजना पर 32 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
विधायक हरेराम सिंह ने कहा कि जमुरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है और क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुसार नई योजनाओं को भी मंजूरी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी क्षेत्र के विकास के लिए इसी तरह प्रयास जारी रहेंगे।
इन परियोजनाओं के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही और क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को लेकर लोगों में उत्साह भी देखने को मिला।


















Leave a Reply