अभिषेक बनर्जी ने अपने विरोधियों के लिए शव गृह बनाने की प्लानिंग की थी !
अभिषेक बनर्जी ने अपने विरोधियों के लिए शव गृह बनाने की प्लानिंग की थी !
फालता में आज मतदान, चुनावी गड़बड़ियों के आरोपों के बीच बढ़ी सियासी सरगर्मी
पश्चिम बंगाल के फाल्टा में आज मतदान हो रहा है। इस बीच भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर तृणमूल कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
अमित मालवीय ने तृणमूल पर साधा निशाना
अमित मालवीय ने अपने पोस्ट में कहा कि मतदान से पहले बड़े पैमाने पर चुनावी अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। उन्होंने तृणमूल नेतृत्व पर राजनीतिक दबाव और डर का माहौल बनाने का आरोप लगाया।
अभिषेक बनर्जी के बयान का किया जिक्र
अपने पोस्ट में अमित मालवीय ने ममता बनर्जी के भतीजे के एक पुराने बयान का भी जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि बयान में कहा गया था:
“जहांगीर ने मुझसे कहा, दादा आपने सब कुछ दिया है, अब एक इलेक्ट्रिक शवदाह गृह भी चाहिए। मैंने सोचा कि 4 तारीख को नतीजे आने के बाद कुछ लोगों को हार्ट अटैक आ सकता है, और उनका अंतिम संस्कार कराना भी हमारा कर्तव्य है।”
भाजपा ने बयान को बताया राजनीतिक अहंकार
अमित मालवीय ने कहा कि यह आत्मविश्वास नहीं बल्कि राजनीतिक अहंकार और दबंगई का प्रदर्शन था। उन्होंने दावा किया कि अब तृणमूल नेतृत्व छिपता फिर रहा है।
जनता पर जताया भरोसा
भाजपा नेता ने कहा कि फाल्टा की जनता आज बैलेट बॉक्स के जरिए जवाब देगी। उन्होंने कहा कि तथाकथित “डायमंड हार्बर मॉडल” को हमेशा के लिए खत्म कर देना चाहिए।


















Leave a Reply