बाराबनी के तृणमूल नेता विजय सिंह उर्फ भोला सिंह गिरफ्तार, अदालत ले जाते समय अंडा हमला और ‘चोर-चोर’ के नारे 6 दिनों की रिमांड ।
बाराबनी के तृणमूल नेता विजय सिंह उर्फ भोला सिंह गिरफ्तार, अदालत ले जाते समय अंडा हमला और ‘चोर-चोर’ के नारे 6 दिनों की रिमांड
चुनाव बाद हिंसा और धमकी समेत विभिन्न आरोपों में कार्रवाई
आसनसोल: बाराबनी विधानसभा क्षेत्र के सालानपुर ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष विजय सिंह उर्फ भोला सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सुरक्षा कारणों से उन्हें कुल्टी थाना में रखा गया था। शुक्रवार को पुलिस ने उन्हें आसनसोल अदालत में पेश किया।
कुल्टी थाना से अदालत ले जाते समय विरोध प्रदर्शन
अदालत ले जाने के दौरान विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। इस दौरान कुछ लोगों ने उन पर अंडे फेंके और ‘चोर-चोर’ के नारे लगाए। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए और विजय सिंह को हेलमेट पहनाकर कुल्टी थाना से अदालत पहुंचाया।
चुनाव बाद हिंसा और मारपीट के आरोप
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, विजय सिंह की गिरफ्तारी चुनाव के बाद हुई हिंसा, मारपीट, धमकी देने समेत विभिन्न आरोपों के आधार पर की गई है। मामले की जांच जारी है।
आसनसोल कोर्ट परिसर में दिनभर रही हलचल
विजय सिंह को अदालत ले जाने और पेशी के दौरान आसनसोल कोर्ट परिसर में पूरे दिन हलचल बनी रही। जानकारी के अनुसार, कई लोग उनके कोर्ट से निकलने का इंतजार कर रहे थे और सैकड़ों लोग हाथों में अंडे लेकर खड़े हो गए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें वहां से हटाया और सुरक्षा व्यवस्था के बीच स्थिति को नियंत्रित किया।



















Leave a Reply