PUNJABI POST

News & Media

आसनसोल के कुल्टी भांडरा गांव में 63.53 लाख रुपये की लागत से निर्मित कम्युनिटी सेंटर का उद्घाटन

पश्चिम बंगाल सरकार के लोक निर्माण (PWD) एवं जनस्वास्थ्य अभियंत्रण (PHE) विभाग के मंत्री तथा कुल्टी विधानसभा के विधायक डॉ. अजय कुमार पोद्दार ने शनिवार को आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या-18 अंतर्गत भांडरा गांव में चाबका आईसीडीएस केंद्र के निकट 63,53,114 रुपये की लागत से निर्मित कम्युनिटी सेंटर का शिलापट्ट अनावरण कर उसका विधिवत उद्घाटन किया।

इस अवसर पर वार्ड संख्या-18 के पार्षद अमित कुमार तुलस्यान, विवेकानंद भट्टाचार्य, सुनील भर, सोमनाथ माझी, सत्यजीत दास, विनोद सिंह सोलंकी, सुभाष तिबरियावाल, डॉ. इबरार अहमद, सौमेन चक्रवर्ती, महुआ राय, आशीष हाजरी, हाबला दा, निर्मल माधेसिया सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति, भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री डॉ. अजय कुमार पोद्दार ने कहा कि यह कम्युनिटी सेंटर क्षेत्र के लोगों के सामाजिक, सांस्कृतिक और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों के लिए एक महत्वपूर्ण आधारभूत संरचना के रूप में कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनहित एवं आधारभूत संरचना के विकास के उद्देश्य से लगातार कार्य कर रही है तथा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए भविष्य में भी विकासात्मक परियोजनाओं का क्रियान्वयन जारी रहेगा।

Discover more from PUNJABI POST

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

AI car modification · jojobet · jojobet

Discover more from PUNJABI POST

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading