जामुड़िया में अवैध हथियारों के खिलाफ ADPC की बड़ी कार्रवाई 7mm 8 राउंड कारतूज , परित्यक्त क्वार्टर से हथियार और जिंदा कारतूस बरामद।

जामुड़िया में अवैध हथियारों के खिलाफ ADPC की बड़ी कार्रवाई 7mm 8 राउंड कारतूज , परित्यक्त क्वार्टर से हथियार और जिंदा कारतूस बरामद।
जामुड़िया में अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। ADPC के डिटेक्टिव डिपार्टमेंट और जामुड़िया थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने नॉर्थ सियरसोल कोलियरी के एक परित्यक्त दो मंजिला क्वार्टर में छापेमारी कर कई देसी हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 20 अगस्त 2026 की रात करीब 1 बजकर 15 मिनट पर की गई। जामुड़िया थाना केस संख्या 219/26 के मामले में पुलिस हिरासत में मौजूद एक आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस की संयुक्त टीम ने यह अभियान चलाया।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक देसी 7 एमएम पिस्तौल, एक देसी रिवॉल्वर, दो देसी पाइप गन और 8 राउंड जिंदा कारतूस बरामद किए।
बरामद हथियारों और कारतूस को लेकर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि बरामद हथियारों का स्रोत क्या है और इस मामले के पीछे किसी बड़े गिरोह की संलिप्तता है या नहीं।
फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।


















Leave a Reply