PUNJABI POST

News & Media

Top 5 News In Asansol 30.7.2025 हत्या, दूषित जल,अवैध कोयला बालू 

नाबालिका हत्याकांड में युवती गिरफ्तार, कोर्ट में पेश कर मांगी गई रिमांड।

1 Top 5 News In Asansol 30.7.2025 हत्या, दूषित जल,अवैध कोयला बालू

नाबालिका हत्याकांड में युवती गिरफ्तार, कोर्ट में पेश कर मांगी गई रिमांड।

नाबालिका हत्याकांड में युवती गिरफ्तार, कोर्ट में पेश कर मांगी गई रिमांड।

नाबालिका हत्याकांड में युवती गिरफ्तार, कोर्ट में पेश कर मांगी गई रिमांड।

आसनसोल के नियामतपुर लाइनपार क्षेत्र में नाबालिका की हत्या के मामले में पुलिस ने एक युवती को गिरफ्तार किया है। घटना कुल्टी थाना अंतर्गत नियामतपुर फाड़ी क्षेत्र की है, जहां 6 जुलाई से एक नाबालिका लापता थी।

8 जुलाई की शाम को मृतका का शव स्थानीय निवासी शुभम बाउरी के घर के पास स्थित एक कुएं से बरामद किया गया। शव मिलने के बाद नियामतपुर फाड़ी पुलिस ने जांच तेज करते हुए पहले ही शुभम बाउरी और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया था।

इसके बाद मृतका के परिजनों की शिकायत पर शुभम की बहन को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान युवती के बयान में विरोधाभास मिलने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद आज उसे आसनसोल अदालत में पेश किया गया, जहां पुलिस ने पांच दिनों की रिमांड की मांग की है ताकि मामले की और गहन जांच की जा सके।

पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की छानबीन कर रही है।

2 Top 5 News In Asansol दूषित जल व बदहाल सफाई व्यवस्था के खिलाफ आसनसोल नगर निगम में तीन नंबर एरिया कमेटी का प्रदर्शन

Top 5 News In Asansol दूषित जल व बदहाल सफाई व्यवस्था के खिलाफ आसनसोल नगर निगम में तीन नंबर एरिया कमेटी का प्रदर्शन

Top 5 News In Asansol दूषित जल व बदहाल सफाई व्यवस्था के खिलाफ आसनसोल नगर निगम में तीन नंबर एरिया कमेटी का प्रदर्शन

आसनसोल तीन नंबर एरिया कमेटी की ओर से मंगलवार को आसनसोल नगर निगम में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन मुख्य रूप से रेल पार क्षेत्र में दूषित जल आपूर्ति, जल निकासी की खराब स्थिति और गारुई नदी की सफाई को लेकर किया गया।

प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि रेल पार इलाके में लोग मजबूरी में गंदा पानी पी रहे हैं, जिससे जलजनित बीमारियां फैल रही हैं। साथ ही बारिश में जल निकासी व्यवस्था फेल हो जाने के कारण गलियों में जलजमाव की स्थिति बन रही है, जिससे आम लोगों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सीपीआईएम नेता अरुण कुमार पांडे ने कहा कि गारुई नदी की सफाई व्यवस्था भी बेहद खराब है। नदी किनारे कई जगहों पर कचरे के ढेर लगे हुए हैं, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है।

प्रदर्शन के दौरान कमेटी ने नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय को ज्ञापन सौंपकर इन समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

3 Top 5 News In Asansol अवैध कोयला और बालू तस्करी के खिलाफ भाजपा का अंडाल थाना घेराव, जोरदार प्रदर्शन

Top 5 News In Asansol अवैध कोयला और बालू तस्करी के खिलाफ भाजपा का अंडाल थाना घेराव, जोरदार प्रदर्शन

Top 5 News In Asansol अवैध कोयला और बालू तस्करी के खिलाफ भाजपा का अंडाल थाना घेराव, जोरदार प्रदर्शन

बुधवार को भाजपा पांडेश्वर मंडल-2 कमेटी की ओर से अंडाल थाना घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का मुख्य मुद्दा क्षेत्र में चल रही अवैध कोयला और बालू की तस्करी को तुरंत बंद करने और भाजपा कार्यकर्ताओं पर हो रहे कथित अत्याचारों को रोकने की मांग थी।

भारी बारिश के बावजूद भाजपा कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष देबोतनु भट्टाचार्य और पांडेश्वर के पूर्व विधायक जितेंद्र तिवारी के नेतृत्व में अंडाल थाना के सामने डटे रहे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जताया।

प्रदर्शन के बाद भाजपा नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा, जिसमें तस्करी पर अविलंब रोक लगाने की मांग की गई।

भाजपा की ओर से चेतावनी दी गई कि यदि प्रशासन शीघ्र कार्रवाई नहीं करता है, तो आने वाले दिनों में इससे भी तेज आंदोलन किया जाएगा।

4 Top 5 News In Asansol आसनसोल में ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, 35 अवैध वाहन जब्त, अतिक्रमणकारियों को चेतावनी

Top 5 News In Asansol आसनसोल में ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, 35 अवैध वाहन जब्त, अतिक्रमणकारियों को चेतावनी

Top 5 News In Asansol आसनसोल में ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, 35 अवैध वाहन जब्त, अतिक्रमणकारियों को चेतावनी

आसनसोल शहर में बढ़ती ट्रैफिक समस्या को नियंत्रित करने के लिए आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के ट्रैफिक विभाग ने बुधवार को विशेष अभियान चलाया। यह अभियान ट्रैफिक विभाग के एसीपी के नेतृत्व में उषाग्राम से बीएनआर मोड़ तक चलाया गया, जिसमें अवैध रूप से खड़े वाहनों और सड़क पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान 35 अवैध वाहन जब्त किए गए और नियमानुसार कार्रवाई की गई। कुछ लोगों को चेतावनी देकर छोड़ा गया। वहीं, सड़क पर दुकान लगाकर ट्रैफिक बाधित करने वाले दुकानदारों को भी सख्त निर्देश दिए गए कि वे दोबारा ऐसा न करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा आसनसोल बस स्टैंड के पास स्टैंड से बाहर खड़ी तीन मिनी बसों को भी चेतावनी दी गई। ट्रैफिक विभाग ने स्पष्ट किया कि भविष्य में अगर ये बसें फिर स्टैंड के बाहर खड़ी पाई गईं, तो उन पर जुर्माना लगाया जाएगा।

ट्रैफिक विभाग ने कहा है कि यह अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा, ताकि शहर में सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके और नागरिकों को जाम से राहत मिल सके।

5 Top 5 News In Asansol पानी की समस्या पर नगर निगम में विशेष बैठक, रुके जल प्रकल्पों को तुरंत शुरू करने का आदेश

Top 5 News In Asansol पानी की समस्या पर नगर निगम में विशेष बैठक, रुके जल प्रकल्पों को तुरंत शुरू करने का आदेश

Top 5 News In Asansol पानी की समस्या पर नगर निगम में विशेष बैठक, रुके जल प्रकल्पों को तुरंत शुरू करने का आदेश

आसनसोल में बढ़ती जल संकट की समस्या को देखते हुए बुधवार को आसनसोल नगर निगम में एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय ने की। बैठक में चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, डिप्टी मेयर वसीम उल हक, मेयर परिषद सदस्य, पार्षद और इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में खासतौर पर “अमरूद प्रकल्प” के अंतर्गत चल रहे और रुके हुए जल प्रकल्पों की स्थिति की समीक्षा की गई। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि कुछ क्षेत्रों में कार्य जारी है, जबकि कई स्थानों पर निर्माण कार्य लंबे समय से ठप पड़ा है।

मेयर विधान उपाध्याय ने निर्देश दिया कि जहां कार्य बंद है, वहां तुरंत काम शुरू किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जिन एजेंसियों को टेंडर दिया गया है, लेकिन वे अब तक काम शुरू नहीं कर सकी हैं, उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।

सभी उपस्थित सदस्यों ने एकमत होकर निर्णय लिया कि पानी की समस्या से निपटने के लिए रुके हुए सभी प्रकल्पों को शीघ्रता से पूरा किया जाए, ताकि नागरिकों को राहत मिल सके।


Discover more from PUNJABI POST

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

AI car modification · jojobet · jojobet · buy quality backlinks · dofollow backlinks · comprar backlinks de calidad · quality backlinks · serviço de backlinks

Discover more from PUNJABI POST

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading