Asansol:आसनसोल सृष्टिनगर में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन, विनय चौधरी सहित 50 लोगों ने किया रक्तदान

Asansol:आसनसोल सृष्टिनगर में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन, विनय चौधरी सहित 50 लोगों ने किया रक्तदान
आसनसोल, सृष्टिनगर स्थित प्राणिक हीलिंग सेंटर की ओर से रविवार, 17 अगस्त 2025 को ओडिसी क्लब में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला।
इस कार्यक्रम में सृष्टिनगर ऑपरेशन हेड विनय चौधरी और रक्तदान शिविर के आयोजक हरविंदर सिंह कपूर सहित कई अन्य सदस्य मौजूद रहे। खास बात यह रही कि विनय चौधरी ने स्वयं भी रक्तदान कर सभी के सामने प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया।
शिविर में तक़रीबन 50 लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। आयोजकों ने बताया कि रक्तदान एक महान कार्य है, जिससे न केवल किसी ज़रूरतमंद की जान बचाई जा सकती है बल्कि यह दानदाता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है।
आयोजकों ने यह भी कहा कि यदि समाज के लोग समय-समय पर रक्तदान करते रहें, तो आपातकालीन स्थितियों में किसी मरीज को रक्त की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्थानीय लोगों ने भी सक्रिय सहयोग दिया और रक्तदाताओं ने मानवता की मिसाल कायम की। अंत में आयोजकों ने सभी दानदाताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों में अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की।















Leave a Reply