PUNJABI POST

News & Media

GST New Rates Full List: दिवाली से पहले महंगाई से राहत, टूथपेस्ट से कार तक सस्ते, देखें पूरी लिस्ट

GST New Rates Full List: दिवाली से पहले महंगाई से राहत, टूथपेस्ट से कार तक सस्ते, देखें पूरी लिस्ट

GST New Rates Full List: दिवाली से पहले महंगाई से राहत, टूथपेस्ट से कार तक सस्ते, देखें पूरी लिस्ट।

GST New Rates Full List: दिवाली से पहले महंगाई से राहत, टूथपेस्ट से कार तक सस्ते, देखें पूरी लिस्ट

GST New Rates Full List: दिवाली से पहले महंगाई से राहत, टूथपेस्ट से कार तक सस्ते, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली। दिवाली से पहले देश की जनता के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। जीएसटी काउंसिल (GST Council) की हाल ही में हुई बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। सरकार ने महंगाई पर लगाम लगाने और आम नागरिक को सीधा फायदा पहुंचाने के लिए जीएसटी (GST) की दरों में बड़ा बदलाव किया है। अब 12% और 28% वाले स्लैब को खत्म कर दिया गया है और सिर्फ 5% और 18% के नए स्लैब लागू किए गए हैं। इस फैसले से रोजमर्रा की जरूरत की चीजों से लेकर गाड़‍ियों और इलेक्ट्रॉनिक्स तक कई उत्पाद सस्ते हो गए हैं।

सरकार के इस कदम से आम नागरिक को महंगाई के मोर्चे पर राहत मिली है। साथ ही इस फैसले पर सभी राज्यों ने सहमति जताई है। आइए जानते हैं कि किस-किस उत्पाद पर अब कितनी जीएसटी दरें लागू होंगी और दिवाली की खरीदारी पर उपभोक्ताओं को कितना फायदा होगा।

रोजमर्रा के सामान हुए सस्ते

अब आम आदमी को अपनी दैनिक जरूरत की वस्तुएं खरीदने में पहले से कम खर्च करना होगा।

हेयर ऑयल, शैंपू, टूथपेस्ट, साबुन, टूथब्रश, शेविंग क्रीम – 18% से घटकर 5%

मक्खन, घी, चीज – 12% से घटकर 5%

पैकेट नमकीन, भुजिया, मिक्चर – 12% से 5%

बच्चों के डायपर्स, फीडिंग बोटल्स – 12% से 5%

सिलाई मशीन और उसके पार्ट्स – 12% से 5%

हेल्थकेयर उत्पादों में राहत

स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़े उत्पादों को अब सस्ता किया गया है।

हेल्थ इंश्योरेंस – 18% से 0%

थर्मामीटर – 18% से 5%

मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन – 12% से 5%

ग्लूकोमीटर और टेस्ट स्ट्रिप्स – 12% से 5%

शिक्षा सामग्री पर जीएसटी खत्म

विद्यार्थियों और शिक्षा से जुड़े सामान पर सरकार ने विशेष राहत दी है।

मैप्स, चार्ट्स, ग्लोब्स – 12% से 0%

पेंसिल, शार्पनर – 12% से 0%

नोटबुक्स – 12% से 0%

रबर (Eraser) – 5% से 0%

कृषि उत्पाद और उपकरण हुए सस्ते

किसानों के लिए भी यह राहत की खबर है।

ट्रैक्टर और उनके टायर्स व पार्ट्स – 18%/12% से घटकर 5%

बायो पेस्टिसाइड – 12% से 5%

इरिगेशन सिस्टम – 12% से 5%

कल्टीवेशन, हार्वेस्टिंग, थ्रेसिंग मशीनें – 12% से 5%

कार और बाइक्स की कीमतों में राहत

वाहन क्षेत्र में भी बड़ा बदलाव हुआ है।

पेट्रोल और पेट्रोल हाइब्रिड कार (1200 सीसी, 400 एमएम तक) – 28% से 18%

डीजल और डीजल हाइब्रिड कार (1500 सीसी, 400 एमएम तक) – 28% से 18%

थ्री-व्हीलर – 28% से 18%

मोटरसाइकिल (350 सीसी तक) – 28% से 18%

ट्रांसपोर्ट के लिए मोटर व्हीकल – 28% से 18%

इलेक्ट्रॉनिक्स पर भी राहत

त्योहारों में सबसे ज्यादा खरीदे जाने वाले इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद अब सस्ते हो गए हैं।

एसी – 28% से 18%

टीवी (32 इंच से ऊपर), एलईडी और एलसीडी – 28% से 18%

मॉनिटर और प्रोजेक्टर – 28% से 18%

डिश वॉशिंग मशीन – 28% से 18%

GST New Rates Full List: दिवाली से पहले महंगाई से राहत, टूथपेस्ट से कार तक सस्ते, देखें पूरी लिस्ट

GST New Rates Full List: दिवाली से पहले महंगाई से राहत, टूथपेस्ट से कार तक सस्ते, देखें पूरी लिस्ट

जीएसटी काउंसिल के इन नए फैसलों से आम जनता को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा मिला है। रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं से लेकर शिक्षा सामग्री, कृषि उत्पाद, हेल्थकेयर और गाड़ियों तक की कीमतों में कमी आने से उपभोक्ताओं को आर्थिक बोझ कम होगा। सरकार का यह कदम न केवल महंगाई कम करने में मदद करेगा बल्कि त्योहारों के दौरान बाजार की रौनक भी बढ़ाएगा?


Discover more from PUNJABI POST

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

AI car modification · jojobet · jojobet · buy quality backlinks · dofollow backlinks · comprar backlinks de calidad · quality backlinks · serviço de backlinks

Discover more from PUNJABI POST

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading