रेल क्वार्टर में रह रहे इमरान से पार्टी फंड के नाम पर वसूली का आरोप शिकायत दर्ज़ ,17 हजार 500 रुपए मे बिक रहा आसनसोल रेलपार स्थित रेलवे का लोको क्वाटर।

रेल क्वार्टर में रह रहे इमरान से पार्टी फंड के नाम पर वसूली का आरोप शिकायत दर्ज़ ,17 हजार 500 रुपए मे बिक रहा आसनसोल रेलपार स्थित रेलवे का लोको क्वाटर।
क्वाटर मे अवैध रूप से रह रहे युवक ने लगाया गंभीर आरोप पुलिस कमिश्नर को की शिकायत
पैसे नही देने के बदले रेप और दुकान मे अगजनी करने का खा चूका है झूठा केश
आसनसोल, पश्चिम बंगाल आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 24 स्थित रेलपार लोको क्वाटर इन दिनों खूब सुर्खियों मे है, सुर्खियों मे इस लिये की रेल क्वाटर मे अवैध रूप से रह रहे इमरान ने इलाके के ही रहने वाली फ़ातिमा नाम की एक महिला के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है की फातिमा उसकी पत्नी की बड़ी बहन है, इसके अलावा वह तृणमूल कर्मी है जो अक्सर वार्ड संख्या 24 के तृणमूल पार्षद फंसबी आलिया के साथ देखी जाती है, इसके अलावा उसको तृणमूल के कई अन्य कार्यक्रमों मे भी देखा जाता है, इमरान की अगर माने तो फातिमा पिछले कई महीनों से 17 हजार 500 रुपए मांग रही थी, यह कहकर की जिस क्वाटर मे वह रह रहा है, वह क्वाटर रेलवे का है, साथ ही तृणमूल पार्षद फंसबी आलिया का है, ऐसे मे इस क्वाटर मे रहने के लिये, पानी बिजली की वेवस्था मुफ्त पाने के लिये उसको 10 हजार क्वाटर के, 2000 विधुत तार के, 5000 विधुत कनेक्शन और 500 रुपए विधुत तार जोड़ने वाले विधुत मिस्त्री को देने होंगे, जो पैसे तृणमूल पार्षद फंसबी आलिया सहित ऊपर लेबल के नेताओं तक जाता है, अगर वह पैसे नही देगा तो उसको या तो क्वाटर खाली करना होगा, या फिर वह केस खाने के लिये तैयार हो जाए, इमरान फातिमा की बातों को नही माना जिस कारन इमरान के ऊपर रेप और दुकान मे अगजनी करने का मामला फैजेआम पुलिस फाड़ी मे दर्ज हो गया, वहीं पुलिस ने मामले को देखते हुए इमरान को पकड़ कर जेल भी भेज दिया, इमरान 14 दिनों के बाद आसनसोल जेल से छुटकर वापस अपने घर आया, पर जब उसने अपने घर मे देखा की उसके घर के छत मे सेंधमारी कर उसका अलमीरा, पलंग सहित दो बक्सा चोरी हो गया है, जिसके बाद इमरान फैजेआम पुलिस फाड़ी पहुँचा, तृणमूल कर्मी फातिमा के खिलाफ उसके साथ घटी घटना को बताते हुए, उसे फातिमा द्वारा झूठे केश मे फंसा देने और उसके गैर मौजूदगी मे उसके घर मे चोरी करवाने की गंभीर आरोप लगाते हुए, एक लिखित शिकायत की पर फैजेआम पुलिस फाड़ी ने इमरान की एक नही सुनी, जिसके बाद ईमारन आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नर के दफ़्तर पहुँच गया और अपने ऊपर घटी घटना की पूरी कहानी की एक लिखित शिकायत पुलिस कमिश्नर को दी और न्याय का गुहार लगाया, हम बताते चलें की रेलपार लोको क्वाटर की अवैध रूप से बिक्री का मामला कोई नया नही है, इससे पहले भी रेलवे के छत्तीग्रस्त क्वाटर 20 हजार से 30 हजार रुपए मे अवैध रूप से बेचे जाने के आरोप लग चुके हैं, साथ ही उन क्वाटारों मे बिजली के कनेक्शन देने के नाम पर लोगों से सात से दस हजार रुपए वसूले जा चुके हैं, यह पहली बार है जब किसी ने रेलवे के क्वाटरों को अवैध रूप से बेचे जाने और अवैध रूप से उन क्वाटारों मे बिजली के कनेक्शन उपलब्ध करवाने के नाम पर पैसे लेने का आरोप वो भी एक तृणमूल कर्मी पर लगा रहा है, जिस आरोप मे सबसे बड़ी बात यह है की आरोप लगाने वाले ने लिखित शिकायत कर न्याय की गुहार आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नर से की है, ऐसे मे अब यह देखना है की युवक द्वारा लगाए गए आरोपों पर पुलिस जाँच करती है की नही, युवक को मामले मे न्याय मिलता है या फिर नही, जिसके इंतजार मे पीड़ित युवक ही नही बल्कि उसकी पत्नी और दो वर्ष का बच्चा आस लगाए बैठे हैं।
दूसरी तरफ जब इस विषय को लेकर तृणमूल पार्षद हम सभी आलिया फ़ोन पर बात करनी चाही तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।






Discover more from PUNJABI POST
Subscribe to get the latest posts sent to your email.










Leave a Reply