PUNJABI POST

News & Media

2026 से नई तकनीक के साथ आसनसोल में श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, पहले वर्ष फ्री एडमिशन

नई तकनीक के साथ आसनसोल में श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, पहले वर्ष फ्री एडमिशन

2026 से नई तकनीक के साथ आसनसोल में श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, पहले वर्ष फ्री एडमिशन

2026 से नई तकनीक के साथ आसनसोल में श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, पहले वर्ष फ्री एडमिशन

2026 से नई तकनीक के साथ आसनसोल में श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, पहले वर्ष फ्री एडमिशन

मोहन सिंह : आसनसोल गोपालपुर, वैशाली पार्क, जी.टी. रोड स्थित श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल की नई शाखा का भव्य उद्घाटन समारोह  बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर स्कूल के पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख रवि किरण कंदबाला, प्रिंसिपल बनानी सिंह, अभिषेक जायसवाल, उद्योगपति बिजय शर्मा, पिंटू शर्मा, नितेश शर्मा, अभिषेक शर्मा और रवि शर्मा सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के विजन और आने वाले शैक्षणिक सत्र की तैयारियों पर विस्तृत जानकारी दी गई।

2026 साल में नई तकनीक के साथ आसनसोल में श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल : राज्य प्रमुख रवि किरण कंदबाला ने क्या कहा

प्रेस कांफ्रेंस में राज्य प्रमुख रवि किरण कंदबाला ने बताया कि श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल की स्थापना 1986 में डॉ. बी.एस. राव और डॉ. झांसी लक्ष्मी बाई ने की थी। मात्र 86 छात्रों से शुरू हुई इस यात्रा ने आज 1,200 से अधिक शाखाओं और 10 लाख से अधिक छात्रों तक का विस्तार किया है। उन्होंने गर्व से कहा कि वर्ष 2023 में संस्थान ने जेईई मेन, जेईई एडवांस्ड और नीट में ऑल इंडिया प्रथम रैंक प्राप्त कर भारतीय शिक्षा जगत में नया कीर्तिमान स्थापित किया।

नई तकनीक के साथ आसनसोल में श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल : आसनसोल शाखा में 2026-27 सत्र से नर्सरी से कक्षा आठवीं तक प्रवेश प्रारंभ

उन्होंने आगे बताया कि आसनसोल शाखा में 2026-27 सत्र से नर्सरी से कक्षा आठवीं तक प्रवेश प्रारंभ होंगे। यहां बच्चों को अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ शिक्षा प्रदान की जाएगी, जिसमें वातानुकूलित कक्षा कक्ष, उन्नत विज्ञान और कंप्यूटर लैब, विशाल खेल का मैदान और खेल सुविधाएं शामिल होंगी। संस्थान का उद्देश्य केवल अकादमिक विकास ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के समग्र व्यक्तित्व का निर्माण भी है। विशेष रूप से, पहले वर्ष में एडमिशन शुल्क नहीं लिया जाएगा, जबकि सामान्य परिस्थितियों में यह लगभग ₹25,000 होता है।

2026 से नई तकनीक के साथ आसनसोल में श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल :भविष्य में वे लैपटॉप और टैबलेट के जरिए पढ़ाई

स्कूल की प्रिंसिपल बनानी सिंह ने उद्घाटन के मौके पर कहा कि यह संस्था अपने नाम के अनुरूप शिक्षा में तकनीक को प्राथमिकता देगी। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में यहां पढ़ाई का स्वरूप बदल सकता है—आज जहां बच्चे कॉपी-किताब लेकर आते हैं, भविष्य में वे लैपटॉप और टैबलेट के जरिए पढ़ाई करेंगे। इसके लिए एक मजबूत तकनीकी आधारभूत संरचना तैयार की जा रही है ताकि विद्यार्थी समय के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकें।

2026 से नई तकनीक के साथ आसनसोल में श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल में क्या है सुविधाएं जाने

उन्होंने यह भी बताया कि यहां एसी कक्षा कक्ष, ऑडियो-वीडियो टीचिंग एड्स, स्वच्छ और अलग वाशरूम, आर.ओ. पेयजल, 24 घंटे सीसीटीवी निगरानी, महिला अटेंडेंट और लेडी एस्कॉर्ट के साथ सुरक्षित परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। योग्य और अनुभवी शिक्षक, मानक शिक्षक-छात्र अनुपात और कक्षा VI से X के लिए टेक्नो पाठ्यक्रम के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर मूल्यांकन की व्यवस्था भी होगी। विद्यार्थियों को ओलंपियाड, मैट, अभाकस, जेईई, नीट और वैदिक गणित की कोचिंग दी जाएगी।

इसके अलावा, संस्थान में अत्याधुनिक भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान और गणित प्रयोगशालाएं, समृद्ध पुस्तकालय, अपनापन कार्यक्रम, लुसिडा हैंडराइटिंग प्रशिक्षण, इन्फिनिटी मेटा ऐप, ऑनलाइन टेस्टिंग प्लेटफॉर्म और धीमी गति से सीखने वाले विद्यार्थियों के लिए विशेष रेमेडियल क्लासेज भी होंगी। यहां एनसीईआरटी स्टडी मटेरियल, इंडोर और आउटडोर गेम्स और ऑनलाइन पेमेंट गेटवे जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

2026 से नई तकनीक के साथ आसनसोल में श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल का नाम क्या है उद्वेश्य

कार्यक्रम के अंत में रवि किरण कंदबाला और बनानी सिंह ने एक स्वर में कहा कि श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल का उद्देश्य विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा देना है, ताकि वे न केवल परीक्षाओं में बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में सफल हों। संस्थान बच्चों के उज्जवल और सशक्त भविष्य के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।


Discover more from PUNJABI POST

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

AI car modification · jojobet · jojobet · buy quality backlinks · dofollow backlinks · comprar backlinks de calidad · quality backlinks · serviço de backlinks

Discover more from PUNJABI POST

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading