PUNJABI POST

News & Media

आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल अस्पताल में भर्ती, स्वास्थ्य को लेकर चिंता।

आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल अस्पताल में भर्ती, स्वास्थ्य को लेकर चिंता।

आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल अस्पताल में भर्ती, स्वास्थ्य को लेकर चिंता।

आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल अस्पताल में भर्ती, स्वास्थ्य को लेकर चिंता।

आसनसोल: पश्चिम बंगाल राज्य भाजपा सचिव सह आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल अचानक स्वास्थ्य खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती हो गई हैं। जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले वह अपने विधानसभा क्षेत्र आसनसोल दक्षिण में एक कार्यक्रम में शामिल थीं, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। कार्यक्रम बीच में छोड़कर उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

इस विषय पर जब विधायक के मीडिया प्रभारी अनमोल सिंह से पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि उनकी तबीयत पिछले कुछ दिनों से थोड़ी डिस्टर्ब चल रही थी। लगातार जनता के बीच कार्य करने और विभिन्न कार्यक्रमों में व्यस्त रहने के कारण उनके स्वास्थ्य पर असर पड़ा है। हालांकि अनमोल सिंह ने उनके स्वास्थ्य की अधिक जानकारी साझा करने से परहेज़ किया।

आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल अस्पताल में भर्ती, स्वास्थ्य को लेकर चिंता।

आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल अस्पताल में भर्ती, स्वास्थ्य को लेकर चिंता।

सूत्रों के मुताबिक, जैसे ही उनकी तबीयत बिगड़ी, उन्हें पहले आसनसोल के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों की सलाह के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए कोलकाता रेफर किया गया। फिलहाल वे कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, अग्निमित्रा पाल को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी और उनका शुगर लेवल भी बढ़ा हुआ पाया गया। डॉक्टरों की एक टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है। उनके स्वास्थ्य को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में चिंता का माहौल है।

अस्पताल सूत्रों का कहना है कि उनकी हालत पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है और चिकित्सक पूरी सावधानी बरत रहे हैं। वहीं, आसनसोल सहित पूरे पश्चिम बंगाल में उनके समर्थक उनकी जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने विधायक के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए संदेश साझा किए हैं।

गौरतलब है कि अग्निमित्रा पाल हमेशा अपने विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय रहती हैं और आम जनता की समस्याओं को नजदीक से सुनने व हल करने के लिए जानी जाती हैं। लगातार क्षेत्रीय गतिविधियों में व्यस्त रहने और अधिक काम के दबाव के कारण उनकी सेहत पर असर पड़ा है।

वर्तमान में भाजपा संगठन और कार्यकर्ता लगातार उनके स्वास्थ्य की अपडेट ले रहे हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि जब तक डॉक्टर पूरी तरह अनुमति नहीं देंगे, उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है।

आसनसोल दक्षिण में विधायक की अचानक तबीयत बिगड़ने की खबर से हलचल मच गई है। क्षेत्र के लोग भी उनके स्वास्थ्य लाभ की दुआ कर रहे हैं। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, अभी उनकी हालत स्थिर है लेकिन पूरी निगरानी रखी जा रही है।

 

 


Discover more from PUNJABI POST

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

AI car modification · jojobet · jojobet · buy quality backlinks · dofollow backlinks · comprar backlinks de calidad · quality backlinks · serviço de backlinks

Discover more from PUNJABI POST

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading