PUNJABI POST

News & Media

असम के कोकराझार के पास रेल पटरी पर संदिग्ध विस्फोट, जांच में जुटी पुलिस

कोकराझार (असम): असम के कोकराझार के पास अलीपुरद्वार रेल मंडल के अंतर्गत रेलवे ट्रैक पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा संदिग्ध विस्फोट की घटना सामने आई है। यह घटना 23 अक्टूबर 2025 की रात लगभग 1 बजे हुई, जब अप दिशा में जा रही मालगाड़ी (AZARA शुगर) सलकाटी और कोकराझार स्टेशन के बीच से गुजर रही थी।

ट्रेन के गार्ड ने अचानक तेज झटका महसूस किया, जिसके बाद ट्रेन को रोका गया। जांच करने पर पाया गया कि रेल ट्रैक और स्लीपर को नुकसान पहुँचा है, जो संदिग्ध बम विस्फोट के कारण हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही राज्य पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और खुफिया एजेंसियां मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की।

रेलवे ट्रैक की मरम्मत का कार्य तेजी से पूरा किया गया और सुबह 5:25 बजे ट्रैक बहाल कर दिया गया। इसके बाद ट्रेन परिचालन सामान्य रूप से शुरू हो गया।

घटना के चलते लगभग आठ ट्रेनों को कुछ समय के लिए रोका गया था। फिलहाल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस खंड में पेट्रोलिंग को और तेज कर दिया गया है।

Discover more from PUNJABI POST

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

AI car modification · jojobet · jojobet · buy quality backlinks · dofollow backlinks · comprar backlinks de calidad · quality backlinks · serviço de backlinks

Discover more from PUNJABI POST

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading