Delhi Blast : लाल किला धमाके में 9 की मौत, संदिग्ध डॉक्टर उमर मोहम्मद की तस्वीर आई सामने, NIA को सौंपी जा सकती है जांच

Delhi Blast : लाल किला धमाके में 9 की मौत, संदिग्ध डॉक्टर उमर मोहम्मद की तस्वीर आई सामने, NIA को सौंपी जा सकती है जांच
राजधानी दिल्ली में सोमवार शाम लाल किले के पास एक कार में भीषण धमाका हुआ, जिसमें अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। इस घटना के बाद दिल्ली समेत कई राज्यों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
संदिग्ध की तस्वीर सामने आई
इस धमाके के बाद एक संदिग्ध हमलावर की तस्वीर सामने आई है, जिसकी पहचान डॉ. उमर मोहम्मद के रूप में की गई है। सूत्रों के अनुसार, उमर ने ही इस धमाके को अंजाम दिया था।
लाल किला मेट्रो स्टेशन बंद
सुरक्षा के मद्देनजर मंगलवार को लाल किला मेट्रो स्टेशन को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। आसपास के क्षेत्रों में पुलिस और पैरामिलिट्री बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है।
CCTV फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और फॉरेंसिक टीम धमाके की जांच में जुटी हुई हैं। घटना स्थल के आस-पास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अब तक चार लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है।

दिल्ली में लाल किले के सामने कार में विस्फोट, कम से कम 8 लोगों की मौत — जांच शुरू, हाई अलर्ट जारी
NIA को सौंपी जा सकती है जांच
सूत्रों के अनुसार, इस मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंपी जा सकती है। वर्तमान में स्पेशल सेल प्रारंभिक जांच कर रही है।
कौन है डॉ. उमर मोहम्मद?
जानकारी के मुताबिक संदिग्ध हमलावर डॉ. उमर मोहम्मद, फरीदाबाद स्थित अल फलाह मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर था। वह कॉलेज के डॉ. आदिल का करीबी सहयोगी बताया जा रहा है।
धमाके के बाद बिखरे शव के टुकड़े
प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि धमाके के समय गाड़ी उमर मोहम्मद ही चला रहा था। विस्फोट के बाद उसका एक हाथ दूर जाकर गिरा मिला, जबकि कई शरीर के हिस्से भी बरामद किए गए हैं। DNA जांच के बाद पुष्टि की जाएगी कि क्या मृत व्यक्ति उमर मोहम्मद ही था।
पुलिस और जांच एजेंसियां इस विस्फोट को संभावित आतंकी साजिश के रूप में भी देख रही हैं। फिलहाल जांच जारी है और दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।



















Leave a Reply