PUNJABI POST

News & Media

दिल्ली में लाल किले के सामने कार में विस्फोट, कम से कम 8 लोगों की मौत — जांच शुरू, हाई अलर्ट जारी

राजधानी दिल्ली में सोमवार शाम बड़ा हादसा हुआ। लाल किले के पास खड़ी एक कार में जोरदार विस्फोट हो गया, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई। विस्फोटhttps://share.google/SqeyEB58Z0goMh1KJ इतना भीषण था कि लाल किला मेट्रो गेट पर आग लग गई और लपटों ने आसपास खड़ी कई अन्य गाड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

इस हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पूरे दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शाम करीब 6:55 बजे विस्फोट की सूचना मिली। मौके पर तुरंत दमकल की कई गाड़ियां पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया। घायलों को नजदीकी लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, 15 घायलों को लाया गया था, जिनमें से आठ लोगों की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो गई, जबकि तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लाल किला मेट्रो के गेट नंबर 1 के पास पार्किंग में खड़ी एक कार में यह विस्फोट हुआ। आग लगने के बाद पार्किंग में मौजूद कई अन्य वाहनों को भी नुकसान पहुंचा।

विस्फोट का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है, लेकिन नक्सली या आतंकी साजिश की आशंका से इनकार नहीं किया गया है। घटना के बाद एनआईए, एनएसजी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई हैं।

इसी बीच, हाल ही में फरीदाबाद के एक किराए के मकान से 360 किलो विस्फोटक, हथियार, 20 टाइमर, रिमोट और वॉकी-टॉकी बरामद किए गए थे। जम्मू-कश्मीर पुलिस के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में देश के विभिन्न हिस्सों से करीब 3000 किलो विस्फोटक जब्त किया गया है, जिसमें जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवत-उल-हिंद जैसे आतंकी संगठनों का नाम सामने आ रहा है।

इन घटनाओं के बाद दिल्ली में हुए इस विस्फोट ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। जांच एजेंसियां सभी कोणों से मामले की पड़ताल कर रही हैं।

एम

Discover more from PUNJABI POST

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

AI car modification · jojobet · jojobet · buy quality backlinks · dofollow backlinks · comprar backlinks de calidad · quality backlinks · serviço de backlinks · winandoffice

Discover more from PUNJABI POST

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading