हर महीने 6000 रुपये की मदद, दिव्यांगजनों के लिए दिल्ली सरकार की नई योजना।

हर महीने 6000 रुपये की मदद, दिव्यांगजनों के लिए दिल्ली सरकार की नई योजना
Delhi Govt New Scheme 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (17 सितंबर) पर राजधानी दिल्ली में एक नई सामाजिक योजना की शुरुआत होने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को इसकी घोषणा की।
दिव्यांगों के लिए बड़ी राहत
इस योजना के तहत उन परिवारों को हर महीने 6000 रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी, जिनके सदस्य दिव्यांग हैं और जिन्हें नियमित देखभाल, चिकित्सा और अन्य आवश्यक सुविधाओं की जरूरत पड़ती है। यह राशि सीधे लाभार्थियों के आधार-लिंक बैंक खाते में भेजी जाएगी।
अमित शाह करेंगे योजना की शुरुआत
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि बुधवार को पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस योजना का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। सीएम ने कहा कि दिव्यांगजन समाज के लिए बोझ नहीं बल्कि उसकी ताकत हैं और सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि वे और उनके परिवार सम्मानजनक जीवन जी सकें।
पात्रता और शर्तें
इस योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ मानक तय किए गए हैं:
लाभार्थी कम से कम 40% दिव्यांग होना चाहिए।
जिला बोर्ड से प्रमाणित होना चाहिए कि उन्हें 60 से 100 अंकों तक की उच्च सहायता की आवश्यकता है।
आवेदनकर्ता कम से कम 5 साल से दिल्ली का निवासी होना चाहिए।
परिवार की वार्षिक आय 1 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
लाभ उठाने के लिए आधार वेरिफिकेशन अनिवार्य होगा।
आवेदन की प्रक्रिया
योजना के लिए आवेदन ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से किया जा सकेगा। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद इसे जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रोसेस करेंगे और आकलन बोर्ड द्वारा वेरिफाई किया जाएगा।
सीएम का संदेश
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा –
“यह योजना केवल आर्थिक सहयोग तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य दिव्यांगजनों की सामाजिक भागीदारी बढ़ाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।”



















Leave a Reply