आसनसोल उत्तर थाना के बगल में तालाब भरने का आरोप कई सवाल पूर्व पार्षद पर आरोप विधायक का एक्शन।

आसनसोल उत्तर थाना के बगल में तालाब भरने का आरोप कई सवाल पूर्व पार्षद पर आरोप विधायक का एक्शन।
आसनसोल के वार्ड 21 में तालाब भरने का आरोप! तृणमूल के पूर्व पार्षद पर आरोप, अब भाजपा के राज में भी अवैध कार्य आसनसोल उतर थाना के ठीक बगल में धड़ले से हो रहा था,मौके पर पहुंचे विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी, बोले— इलाके में बर्दाश्त नहीं करेंगे!
तृणमूल कांग्रेस के पूर्व पार्षद पर आरोप
आसनसोल के वार्ड नंबर 21 में राधा मोहन मैरिज हॉल के पास स्थित एक तालाब को भरने का मामला सामने आया है। आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस के एक पूर्व पार्षद की कथित मदद से तालाब को भरने का काम किया जा रहा था।
और यह सब कुछ आसनसोल उतर थाना के ठीक बगल में ही और नेशनल हाईवे से सटे सर्विस रोड के बगल में जारी था सवाल आखिर पुलिस क्या कर रही थी क्यों तालाव को आधा भर दिया गया वर्षों पहले इसी तलाव में पानीफल की खेती होती थी इसकी पूरी शिकायत इलाके के लोगो ने स्थानीय विधायक से की तब जाकर कार्रवाई शुरू हुई।

आसनसोल उत्तर थाना के बगल में तालाब भरने का आरोप कई सवाल पूर्व पार्षद पर आरोप विधायक का एक्शन।
मामले की जानकारी मिलते ही आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी मौके पर पहुंचे और स्थानीय निवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना।
स्थानीय लोगों ने विधायक को बताया कि तालाब भरने के कारण उनके घरों में पानी घुसने की समस्या पैदा हो रही है, जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों की शिकायत सुनने के बाद विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “हम अपने इलाके में इस तरह की गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं करेंगे।” कार्रवाई की जाएगी तृणमूल के पूर्व पार्षद द्वारा यह कार्य किया गया है जल्द इसे फ़िर से तालाब का रूप दे दे नहीं तो जेल में जाना पड़ेगा।
इस मामले के सामने आने के बाद इलाके में तालाब भरने और जलजमाव की समस्या को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अब सवाल यह है कि संबंधित प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और स्थानीय निवासियों को जलजमाव की समस्या से कब राहत मिलती है। फिलहाल, सभी की नजरें प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हैं।





Discover more from PUNJABI POST
Subscribe to get the latest posts sent to your email.













Leave a Reply