जामुरिया में बामफ्रंट की विशाल रैली — जिले में शिल्प बचाओ अभियान को लेकर जोरदार प्रदर्शन, रोजगार व कल–कारखानों की मांग तेज

जामुरिया में बामफ्रंट की विशाल रैली — जिले में शिल्प बचाओ अभियान को लेकर जोरदार प्रदर्शन, रोजगार व कल–कारखानों की मांग तेज
जामुरिया रिपोर्ट: रवि पासवान
रविवार को जामुरिया में बामफ्रंट की ओर से एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। यह रैली जामुरिया पोनीहटी बाईपास से शुरू होकर जामुरिया बाजार, जामुरिया ग्राम, अखलपुर ब्रिज, शिवडांगा होते हुए चांदा मोड़ तक निकाली गई। पूरे जिले में चल रहे शिल्प बचाओ अभियान के तहत यह कार्यक्रम किया गया, जिसमें भारी संख्या में आम लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान बामफ्रंट के ट्रेड यूनियन सीटू की ओर से कई नेता गण मौजूद रहे। नेताओं ने इलाके के लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने और क्षेत्र में कल–कारखानों की संख्या बढ़ाने की मांग को प्रबल रूप से उठाया। जुलूस के माध्यम से बामफ्रंट द्वारा आम जनता से आह्वान किया गया कि रोजगार और उद्योग की मांग को लेकर एकजुट होकर आवाज बुलंद करें।
रैली में बामफ्रंट नेत्री मीनाक्षी मुखर्जी, गौरांग चटर्जी के अलावा अन्य नेता गण उपस्थित थे। नेताओं ने कहा कि क्षेत्र के युवाओं और श्रमिकों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए उद्योग बचाना और रोजगार सृजन बेहद जरूरी है।
रैली के मार्ग में स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में शामिल होते गए, जिससे कार्यक्रम और भी विशाल हो गया। पूरे रूट—पोनीहटी बाईपास से चांदा मोड़ तक—भीड़ और नारेबाजी के कारण माहौल जोशीला बना रहा।



















Leave a Reply