PUNJABI POST

News & Media

US Iran News ईरान का अमेरिका को कड़ा संदेश, संसद अध्यक्ष बोले- हमला हुआ तो अमेरिकी ठिकाने और इजरायल होंगे निशाने पर

US Iran News ईरान का अमेरिका को कड़ा संदेश, संसद अध्यक्ष बोले- हमला हुआ तो अमेरिकी ठिकाने और इजरायल होंगे निशाने पर

US Iran News ईरान का अमेरिका को कड़ा संदेश, संसद अध्यक्ष बोले- हमला हुआ तो अमेरिकी ठिकाने और इजरायल होंगे निशाने पर

US Iran News ईरान का अमेरिका को कड़ा संदेश, संसद अध्यक्ष बोले- हमला हुआ तो अमेरिकी ठिकाने और इजरायल होंगे निशाने पर

US Iran News ईरान का अमेरिका को कड़ा संदेश, संसद अध्यक्ष बोले- हमला हुआ तो अमेरिकी ठिकाने और इजरायल होंगे निशाने पर

ईरान में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच तेहरान ने अमेरिका को खुली चेतावनी दी है। ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकिर कालिबाफ ने कहा है कि अगर ईरान पर हमला किया गया तो अमेरिकी सेना, उसके सैन्य अड्डे और इजरायल ईरान के वैध निशाने होंगे। यह बयान ऐसे समय आया है, जब देश में महंगाई और आर्थिक संकट के खिलाफ प्रदर्शन लगातार 14 दिनों से जारी हैं।

मोहम्मद बाकिर कालिबाफ, जो पहले ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स से जुड़े रहे हैं, ने संसद में कहा कि किसी भी हमले की स्थिति में “कब्जे वाले इलाके यानी इजरायल, अमेरिकी सैन्य ठिकाने और युद्धपोत निशाने पर होंगे।” इस दौरान संसद में मौजूद सांसदों ने अमेरिका विरोधी नारे भी लगाए।

ईरान में विरोध प्रदर्शनों की शुरुआत बढ़ती महंगाई और आर्थिक तंगी के खिलाफ हुई थी, लेकिन अब ये आंदोलन कई शहरों में फैल चुके हैं। प्रदर्शनकारियों की बड़ी संख्या सड़कों पर उतरकर सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के खिलाफ नारेबाजी कर रही है। हालात को देखते हुए सरकार ने देशभर में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं और फोन लाइनें भी काट दी गई हैं, जिससे बाहर की दुनिया तक सही जानकारी पहुंचना मुश्किल हो गया है।

न्यूज एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, इन विरोध प्रदर्शनों में अब तक कम से कम 203 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि सामाजिक कार्यकर्ताओं का दावा है कि वास्तविक संख्या इससे कहीं ज्यादा हो सकती है।

इस बीच राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने भी विरोध प्रदर्शनों को लेकर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने ‘दंगाइयों और आतंकवादियों’ की आड़ में अशांति फैलाने वालों की निंदा करते हुए आरोप लगाया कि अमेरिका और इजरायल ईरान में अफरा-तफरी मचाने की कोशिश कर रहे हैं। देश को संबोधित करते हुए उन्होंने जनता से अपील की कि वे ऐसे तत्वों से दूरी बनाए रखें और भरोसा दिलाया कि सरकार लोगों की मांगों और चिंताओं पर ध्यान देगी।

राष्ट्रपति पेजेशकियान ने यह भी कहा कि दंगाइयों को समाज में गड़बड़ी फैलाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने पहली बार विरोध प्रदर्शनों के बाद जनता को राहत देने के लिए एक आर्थिक योजना की घोषणा का भी संकेत दिया। प्रतिबंधों से जूझ रहा ईरान फिलहाल गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा है।

महंगाई के खिलाफ तेहरान से शुरू हुए ये प्रदर्शन कड़े सुरक्षा इंतजामों और पूरे इंटरनेट ब्लैकआउट के बावजूद लगातार चौदहवें दिन भी जारी हैं। प्रदर्शनकारी सुप्रीम लीडर के नेतृत्व वाली व्यवस्था में बदलाव की मांग कर रहे हैं, जिससे देश में हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं।


Discover more from PUNJABI POST

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

AI car modification · jojobet · jojobet · buy quality backlinks · dofollow backlinks · comprar backlinks de calidad · quality backlinks · serviço de backlinks

Discover more from PUNJABI POST

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading