Illigal coal mine बीसीसीएल, सीआईएसएफ और पुलिस ने चलाया अवेयरनेस अभियान, कुल्टी में अवैध कोयला तस्करी पर उठे सवाल।

Illigal coal mine बीसीसीएल, सीआईएसएफ और पुलिस ने चलाया अवेयरनेस अभियान, कुल्टी में अवैध कोयला तस्करी पर उठे सवाल।
बीते दिनों बीसीसीएल के दामागोड़िया बोडिरा कोयला खदान में अवैध रूप से कोयला निकालने के दौरान खदान धंसने से तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस हादसे के बाद बुधवार को पुलिस प्रशासन, बीसीसीएल और सीआईएसएफ की ओर से संयुक्त रूप से दुर्घटनाग्रस्त खदान क्षेत्र से सटे गांव में अवेयरनेस कार्यक्रम आयोजित किया गया।
अभियान के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों को बताया कि दामागोड़िया बोडिरा कोयला खदान अत्यंत खतरनाक स्थिति में है और इसमें प्रवेश करना जानलेवा साबित हो सकता है। ग्रामीणों से अपील की गई कि वे किसी भी हाल में खदान के भीतर न जाएं और अवैध कोयला उत्खनन से दूर रहें।
बताया गया कि हादसे के समय कुल्टी थाना के किसी वरिष्ठ अधिकारी या सीआईएसएफ की मौजूदगी मौके पर नहीं थी। साथ ही मृतकों का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया गया। बुधवार को कुल्टी थाना अंतर्गत चौड़ंगी फाड़ी के प्रभारी कार्तिक भुइंया के साथ सीआईएसएफ के अधिकारी इलाके में पहुंचे और ग्रामीणों को खदान की खतरनाक स्थिति से अवगत कराया।

Illigal coal mine बीसीसीएल, सीआईएसएफ और पुलिस ने चलाया अवेयरनेस अभियान, कुल्टी में अवैध कोयला तस्करी पर उठे सवाल।
वहीं विपक्ष का आरोप है कि इसी खदान क्षेत्र से सैकड़ों मोटरसाइकिलों के जरिए अवैध कोयले की ढुलाई खुलेआम की जा रही है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि जब अवैध गतिविधियां जारी थीं, तब पुलिस प्रशासन की भूमिका क्या थी।
एक ओर पुलिस प्रशासन, सीआईएसएफ और बीसीसीएल अवैध कोयला उत्खनन रोकने के लिए लोगों को जागरूक करने का दावा कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कुल्टी क्षेत्र में अवैध खनन और कोयला तस्करी लगातार जारी होने की बात सामने आ रही है।


















Leave a Reply