TMC के गढ़ आसनसोल उत्तर में AIMIM उम्मीदवार दानिश अज़ीज़ का जनसंपर्क अभियान तेज।

आसनसोल उत्तर में AIMIM उम्मीदवार दानिश अज़ीज़ का जनसंपर्क अभियान तेज
पश्चिम बंगाल के आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र संख्या 281 में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के उम्मीदवार दानिश अज़ीज़ ने अपने चुनावी अभियान को तेज कर दिया है।
इसी क्रम में उन्होंने क्षेत्र के गुलज़ार मोहल्ला और बाबूतालाब इलाके में घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और समर्थन मांगा। इस दौरान उन्होंने स्थानीय मतदाताओं से सीधा संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याएं और मुद्दे सुने।
जनसंपर्क अभियान के दौरान दानिश अज़ीज़ ने लोगों से अपील की कि वे AIMIM को अपना बहुमूल्य वोट देकर पार्टी को मजबूत बनाएं। उन्होंने कहा कि जनता का सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व, विशेषकर असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व को सशक्त करने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि AIMIM आम जनता की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है और जनता का समर्थन मिलने पर क्षेत्र के विकास के लिए कार्य किया जाएगा।
इस अभियान में उनके साथ पार्टी के कई कार्यकर्ता और समर्थक भी मौजूद रहे, जो लगातार लोगों से संपर्क कर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हुए हैं।


















Leave a Reply