आसनसोल उत्तर से AIMIM ने दानिश अजीज को दिया टिकट, मुकाबला हुआ दिलचस्प
आसनसोल उत्तर से AIMIM ने दानिश अजीज को दिया टिकट, मुकाबला हुआ दिलचस्प
आसनसोल उत्तर विधानसभा सीट से AIMIM ने दानिश अजीज को उम्मीदवार घोषित किया है। दानिश अजीज लगातार आसनसोल उत्तर में अपने आंदोलन के जरिए सुर्खियों में रहते हैं और प्रतिवादी नेता के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं।
पश्चिम बंगाल में AIMIM और हुमायूं कबीर की पार्टी जनता उन्नयन पार्टी के बीच गठबंधन हुआ है, जिसके तहत मुस्लिम वोटों को एकजुट करने की कोशिश की जा रही है।
अब आसनसोल उत्तर विधानसभा सीट पर दानिश अजीज भाजपा उम्मीदवार कृष्णादु मुखर्जी और तृणमूल उम्मीदवार मलय घटक को कितनी चुनौती दे पाते हैं, यह देखने का विषय होगा।
गौरतलब है कि आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र में अल्पसंख्यक वोटों की संख्या काफी ज्यादा है, जिससे इस सीट का चुनावी मुकाबला और भी महत्वपूर्ण हो गया है।
Discover more from PUNJABI POST
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



















Leave a Reply