PUNJABI POST

News & Media

Asansol Head Post Office को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल के बाद मचा हड़कंप

Asansol Head Post Office को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल के बाद मचा हड़कंप

Asansol Head Post Office को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल के बाद मचा हड़कंप।

Asansol Head Post Office को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल के बाद मचा हड़कंप

Asansol Head Post Office को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल के बाद मचा हड़कंप

राज्य में अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद अब पोस्ट ऑफिसों को निशाना बनाने की साजिश की सूचना सामने आई है। आसनसोल स्थित Asansol Head Post Office को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। एहतियातन पूरे पोस्ट ऑफिस परिसर को खाली करा लिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, हेड पोस्ट ऑफिस के डिप्टी सुपरिटेंडेंट को Kolkata Head Post Office की ओर से सूचना भेजी गई कि एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ है। ईमेल में दावा किया गया है कि राज्य के जिन हेड पोस्ट ऑफिसों में पासपोर्ट सेवा केंद्र संचालित हो रहे हैं, वहां आरडीएक्स और आईईडी के जरिए दोपहर 1:15 बजे विस्फोट किया जाएगा।

धमकी की गंभीरता को देखते हुए कोलकाता सहित आसनसोल और अन्य जिलों के संबंधित हेड पोस्ट ऑफिसों को तत्काल खाली कराया गया। साथ ही ईमेल की कॉपी संबंधित अधिकारियों को भेजी गई, ताकि आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जा सकें।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस को अवगत कराया गया। भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचकर पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीम को भी सतर्क कर दिया गया है। पुलिस द्वारा पूरे परिसर की सघन तलाशी ली जा रही है और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

फिलहाल किसी भी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और ईमेल भेजने वाले की पहचान करने का प्रयास जारी है सुरक्षा बढ़ा दी गई है।


Discover more from PUNJABI POST

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

AI car modification · jojobet · jojobet · buy quality backlinks · dofollow backlinks · comprar backlinks de calidad · quality backlinks · serviço de backlinks

Discover more from PUNJABI POST

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading