PUNJABI POST

News & Media

आसनसोल में देवदीप चटर्जी की मौत पर सियासत तेज, राहुल गांधी का आरोप—पुलिस ने बताया गैर-राजनीतिक मामला

पश्चिम बर्दवान के आसनसोल में देवदीप चटर्जी की मौत को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। Rahul Gandhi ने इस घटना पर ट्वीट कर पश्चिम बंगाल की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में आरोप लगाया कि राज्य में लोकतंत्र नहीं, बल्कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) का “गुंडा राज” चल रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद विरोधी आवाज़ों को डराना, मारना और मिटाना TMC का चरित्र बन चुका है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ता देवदीप चटर्जी की हत्या को निंदनीय बताते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस की राजनीति कभी हिंसा पर आधारित नहीं रही है और न ही आगे होगी। उन्होंने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी, कड़ी सज़ा और मृतक के परिवार को सुरक्षा व मुआवज़ा देने की मांग भी की।

पश्चिम बंगाल के तृणमूल राज्य सचिव शिवदासन दासू ने इस हत्या पर दुख जताया है साथ ही इन आरोपों को सिरे से नकारा है कहा कोई राजनीतिक हत्या नहीं कांग्रेस गंदी राजनीति कर रही है आपसी विवाद है कानून अपना कार्य करगा।

वहीं दूसरी ओर, आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के DC ध्रुव दास ने इस मामले को राजनीतिक मानने से इनकार किया है। उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि यह घटना आपसी मतभेद का परिणाम है, जिसमें पीट-पीटकर हत्या की गई। पुलिस के अनुसार, इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

घटना 24 अप्रैल की रात आसनसोल के अनन्या कॉम्प्लेक्स के बाहर हुई, जहां देवदीप चटर्जी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर आसनसोल कोर्ट में पेश किया है।

Discover more from PUNJABI POST

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

AI car modification · jojobet · jojobet · buy quality backlinks · dofollow backlinks · comprar backlinks de calidad · quality backlinks · serviço de backlinks

Discover more from PUNJABI POST

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading