Asansol News: सात महीने के मासूम की पानी के टैंक में डूबने से मौत, सगी मामी पर हत्या का आरोप।

Asansol News: सात महीने के मासूम की पानी के टैंक में डूबने से मौत, सगी मामी पर हत्या का आरोप
आसनसोल के कुलटी थाना क्षेत्र अंतर्गत बराकर के बालतोड़िया वार्ड संख्या 66 में सात महीने के एक मासूम बच्चे का शव घर के पानी के टैंक से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना को लेकर परिवार के भीतर ही गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मासूम की सगी मामी पर उसे पानी में डुबोकर मारने का आरोप है।
जानकारी के अनुसार, मृत बच्चा इस्माइल अंसारी का नाती था। परिवार में इस्माइल अंसारी, उनकी पत्नी गुलशन आरा, बेटे शाहनवाज अंसारी की पत्नी सानिया प्रवीण और अन्य सदस्य रहते हैं। शाहनवाज अंसारी वर्तमान में बैंगलोर में हैं। सानिया प्रवीण की एक दस महीने की बेटी भी बताई गई है।
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, इस्माइल अंसारी की बेटी मुस्कान खातून की शादी बालतोड़िया निवासी मुस्तफा अंसारी से हुई है। मुस्तफा पेशे से ड्राइवर है और काम के सिलसिले में बिहार के जमुई गया हुआ था। इस दौरान मुस्कान अपने मायके में रह रही थी और उसका सात महीने का बेटा भी वहीं मौजूद था।
बताया जा रहा है कि परिवार में बच्चे को लेकर स्नेह के कारण तनाव की स्थिति बनी हुई थी। आरोप है कि इसी तनाव के चलते तड़के सुबह बच्चे को सोते समय उठाकर पानी के टैंक में डुबो दिया गया।
सुबह इस्माइल अंसारी जब रोजा खोलने और नमाज की तैयारी के लिए पानी लेने टैंक के पास पहुंचे, तो उन्होंने बच्चे को पानी में डूबा देखा। उन्होंने तुरंत बच्चे को बाहर निकाला और परिजनों को जानकारी दी। बच्चे की हालत देख मां बेसुध हो गई और सानिया प्रवीण पर हत्या का आरोप लगाया।
घटना की सूचना मिलने पर बराकर पुलिस फाड़ी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर Asansol District Hospital भेज दिया, जहां पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
पुलिस ने पूछताछ के लिए सानिया प्रवीण, इस्माइल अंसारी और गुलशन आरा को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।





घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। फिलहाल मामले में पुलिस जांच जारी है और आधिकारिक पुष्टि के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो













Leave a Reply