आसनसोल में युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी गोली चलने का आरोप, CCTV में आरोपी

आसनसोल में युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी गोली चलने का आरोप, CCTV में आरोपी
आसनसोल के हीरापुर थाना अंतर्गत करीम डंगाल में सुबह-सुबह हुई एक सनसनीखेज घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आरोपी की CCTV में तस्वीरे भी आई है मृतक के भाई मोहम्मद जुल ने बताया कि सरफुद्दीन का ग्रिल और रॉड का दुकान है और किसी से उनकी कोई दुश्मनी नहीं थी। इसके बावजूद सुबह एक वाहन से आए अज्ञात अपराधि ने सरफुद्दीन को गोली मार दी।
परिजनों का कहना है कि सरफुद्दीन का किसी से कोई विवाद नहीं था, जिससे घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। मृतक पांच भाइयों में से एक था। मृतक के भतीजे मोहम्मद सानू ने बताया कि उसकी मां ने उसे जगाते हुए कहा कि चाचा सरफुद्दीन पर हमला हुआ है।
घटनास्थल पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे। बताया गया कि सरफुद्दीन के नाक से खून बह रहा था और पास में ही एक बंदूक पड़ी हुई थी। परिजन तुरंत उन्हें आसनसोल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मोहम्मद सानू ने स्पष्ट कहा कि उनके चाचा की मौत गोली लगने से नहीं हुई है, बल्कि नाक में गहरी चोट लगने या किसी अन्य कारण से उनकी मौत हुई है। सुबह हुई इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
पुलिस ने घटनास्थल से पिस्टल बरामद किया है, लेकिन गोली चलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है,साथ ही स्थानीय लोगों और परिजनों से जानकारी जुटाकर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

















Leave a Reply