आसनसोल: बाराबनी विधानसभा में भाजपा का आपसी द्वंद्व थाने तक पहुंचा मामला FIR

आसनसोल: बाराबनी विधानसभा में भाजपा का आपसी द्वंद्व थाने तक पहुंचा मामला FIR
2026 विधानसभा चुनाव से पहले आसनसोल के बाराबनी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की आपसी कलह खुलकर सामने आ गई है। इस मामले में भाजपा नेता अरिजीत राय के खिलाफ बाराबनी थाना क्षेत्र अंतर्गत शिकायत दर्ज कराई गई है।
शिकायत के अनुसार, घटना आसनसोल स्थित भाजपा कार्यालय की है, जहां संगठनात्मक बैठक चल रही थी। शिकायतकर्ता अभिजीत अधिकारी ने आरोप लगाया है कि बैठक के दौरान जिला संगठन महासचिव अरिजीत राय अपने सहयोगियों के साथ अचानक उन पर और अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया।
एफआईआर कॉपी के मुताबिक, अभिजीत अधिकारी ने आरोप लगाया है कि उन्हें सिर पर कई बार मारा गया, जबकि उनके साथ मौजूद अन्य कार्यकर्ताओं के साथ भी लात-घूंसे और बांस की छड़ी से मारपीट की गई। शिकायत में यह भी कहा गया है कि हमले के दौरान जान से मारने की धमकी दी गई।
शिकायत में यह उल्लेख है कि इस घटना के बाद सभी पीड़ित मानसिक तनाव और भय के माहौल में हैं और खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। शिकायतकर्ता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।
इस तरह भाजपा के अंदरूनी विवाद का मामला बाराबनी थाने तक पहुंच गया है, जिससे इलाके की सियासत गरमा गई।





Discover more from PUNJABI POST
Subscribe to get the latest posts sent to your email.













Leave a Reply