PUNJABI POST

News & Media

आसनसोल के संत मेरी गोरेटी स्कूल में आशा किरण की तरफ़ से 4 वाटर कूलर-प्यूरिफायर का उद्घाटन

आसनसोल के जीटी रोड स्थित संत मेरी गोरेटी स्कूल प्रांगण में रविवार के दिन आशा किरण एनजीओ की ओर से 4 वाटर कूलर-प्यूरिफायर का उद्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम में समाजसेवी देवतनू भट्टाचार्य, कृष्णा प्रसाद, आशा किरण की तरफ से आशा शर्मा, संत मेरी गोरेटी स्कूल की सिस्टर मुक्ता, शिक्षकगण और स्कूल की कई छात्राएं उपस्थित थीं।

इस अवसर पर फीता काटकर देवतनू भट्टाचार्य, कृष्णा प्रसाद, स्कूल की सिस्टर और आशा शर्मा ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।

वाटर फिल्टर उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी देवतनू भट्टाचार्य और कृष्णा प्रसाद ने कहा कि आशा किरण एनजीओ की तरफ से आशा शर्मा का यह कार्य काफी सराहनीय है। इससे स्कूल के बच्चों को शुद्ध और ठंडा पानी मिलेगा, जिससे बच्चे स्वस्थ रहेंगे। उन्होंने कामना की कि आशा शर्मा इसी तरह समाज की सेवा करती रहें।

आसनसोल के संत मेरी गोरेटी स्कूल में आशा किरण की तरफ़ से 4 वाटर कूलर-प्यूरिफायर का उद्घाटन

आसनसोल के संत मेरी गोरेटी स्कूल में आशा किरण की तरफ़ से 4 वाटर कूलर-प्यूरिफायर का उद्घाटन

वहीं संत मेरी गोरेटी स्कूल की सिस्टर मुक्ता ने कहा कि आज यहां चार वाटर प्यूरिफायर-कम-वाटर कूलर का उद्घाटन आशा किरण संस्था की तरफ से हुआ है। उन्होंने आशा शर्मा को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी देखरेख में यह कार्य हुआ है और इसी तरह आशा किरण संस्था मानवता की सेवा करती रहे, यही प्रार्थना है।

आशा किरण संस्था की ओर से आशा शर्मा ने बताया कि संस्था हमेशा समाज के कार्यों में बढ़-चढ़कर सहयोग करने का प्रयास करती है। ईसीएल के सीएसआर फंड के तहत सहयोग से आशा किरण संस्था की ओर से आसनसोल के कई स्कूलों में वाटर कूलर लगाने का कार्यक्रम चल रहा है, जिसके तहत आज संत मेरी गोरेटी स्कूल में वाटर कूलर का उद्घाटन समारोह हुआ। उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा के लिए आशा किरण संस्था हमेशा तत्पर रहती है और आगे भी रहेगी।

Discover more from PUNJABI POST

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

AI car modification · jojobet · jojobet · buy quality backlinks · dofollow backlinks · comprar backlinks de calidad · quality backlinks · serviço de backlinks

Discover more from PUNJABI POST

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading