कनाडा में भारतीय मूल के 3 युवक गिरफ्तार, सरे (Surrey) में घर के बाहर फायरिंग का मामला।

कनाडा में भारतीय मूल के 3 युवक गिरफ्तार, सरे (Surrey) में घर के बाहर फायरिंग का मामला।
कनाडा के सरे शहर में एक आवास के बाहर फायरिंग की घटना के सिलसिले में भारतीय मूल के तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। तीनों पर कनाडाई आपराधिक संहिता के तहत किसी स्थान पर गोली चलाने का एक-एक आरोप लगाया गया है। आने वाले दिनों में आरोपों में बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल तीनों को 5 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, 1 फरवरी को तड़के करीब 3:50 बजे सरे पुलिस सेवा (SPS) को क्रेसेंट रोड और 132 स्ट्रीट के पास एक घर के बाहर गोली चलने और छोटी आग लगने की सूचना मिली थी। उसी समय प्रोजेक्ट एश्योरेंस के तहत क्रेसेंट बीच इलाके में गश्त कर रही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कुछ ही देर बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
प्रोजेक्ट एश्योरेंस, SPS की एक पहल है, जिसके तहत जबरन वसूली और उससे जुड़े फायरिंग मामलों से प्रभावित इलाकों और व्यावसायिक क्षेत्रों में गश्त की जाती है।
SPS के अनुसार, “तीनों आरोपियों को 28 एवेन्यू और 140 स्ट्रीट के पास एक राइडशेयर वाहन में सवार होते समय गिरफ्तार किया गया।”
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरजोत सिंह (21), तरनवीर सिंह (19) और दयाजीत सिंह (21) के रूप में हुई है। तीनों पर कनाडाई आपराधिक संहिता के तहत किसी स्थान पर गोली चलाने का एक आरोप लगाया गया है। आगे और आरोप जोड़े जा सकते हैं।
मामले की जांच अब SPS की मेजर क्राइम सेक्शन कर रही है और इसमें कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी को भी शामिल किया गया है।
SPS ने तीनों आरोपियों की तस्वीरें जारी कर आम जनता से अपील की है कि घटना से जुड़ी किसी भी जानकारी, सीसीटीवी या डैशकैम फुटेज को साझा करें। एजेंसी ने कहा है कि 1 फरवरी की सुबह या उससे पहले की गतिविधियों से संबंधित जानकारी देने के लिए गवाह, पीड़ित या परिचित आगे आ सकते हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले 26 जनवरी को भी एक अन्य फायरिंग मामले में दो भारतीय मूल के युवकों को गिरफ्तार किया गया था। उस दौरान एक लोडेड हैंडगन बरामद कर जब्त की गई थी।
उन दोनों की पहचान हरशदीप सिंह (20) और हंसप्रीत सिंह (21) के रूप में हुई है। दोनों पर यह जानते हुए वाहन में मौजूद रहने का आरोप है कि उसमें हथियार मौजूद था। वहीं हरशदीप सिंह पर वाहन चलाने का अतिरिक्त आरोप भी लगाया गया है।
Discover more from PUNJABI POST
Subscribe to get the latest posts sent to your email.













Leave a Reply