US News: अमेरिका करेगा वेनेजुएला का 5 करोड़ बैरल कच्चा तेल बिक्री के लिए पेश, भारत को अनुमति देने के संकेत

US News ट्रंप की चेतावनी: “डेल्सी रोड्रिग्ज का अंजाम मादुरो से भी बुरा हो सकता है”
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका वेनेजुएला का 5 करोड़ बैरल कच्चा तेल बेचने की योजना पर काम कर रहा है। इसके साथ ही ट्रंप प्रशासन ने संकेत दिया है कि भारत को वेनेजुएला का कच्चा तेल खरीदने की अनुमति दी जा सकती है। यह जानकारी ट्रंप प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी है।
डोनाल्ड ट्रंप ने यह बयान वेनेजुएला में तेल उत्पादन बढ़ाने को लेकर अमेरिकी तेल कंपनियों के अधिकारियों के साथ हुई बैठक के दौरान दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिका तय करेगा कि कौन-कौन सी कंपनियां वेनेजुएला जाएंगी। ट्रंप के मुताबिक वेनेजुएला आने वाले समय में बेहद सफल होने वाला है और इससे अमेरिका के लोगों को बड़ा फायदा होगा, क्योंकि तेल उत्पादन के क्षेत्र में उत्पादन काफी बढ़ाया जाएगा।
जब भारत की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को देखते हुए यह सवाल उठाया गया कि क्या अमेरिका भारत को फिर से वेनेजुएला का कच्चा तेल खरीदने की अनुमति देगा, तो इस पर वरिष्ठ अधिकारी ने सकारात्मक जवाब दिया। उन्होंने कहा कि इस फैसले के बारीक पहलुओं पर काम किया जा रहा है।
50 मिलियन बैरल कच्चा तेल बेचने की तैयारी
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि जरूरी क्षमता और इंफ्रास्ट्रक्चर को दोबारा खड़ा करने के लिए अमेरिकी तेल कंपनियां कम से कम 100 बिलियन डॉलर का निवेश कर रही हैं। उन्होंने बताया कि वेनेजुएला इस बात पर सहमत हो गया है कि अमेरिका तुरंत 50 मिलियन बैरल कच्चे तेल की रिफाइनिंग और बिक्री शुरू करेगा, जो अनिश्चित काल तक जारी रह सकती है। ट्रंप ने कहा कि सभी कंपनियां वेनेजुएला को फिर से पटरी पर लाने और उसकी अर्थव्यवस्था को बहाल करने में अहम भूमिका निभाएंगी और इससे अमेरिकी कंपनियों, उनके कर्मचारियों और अमेरिकी जनता को भी बड़ा लाभ होगा।
कौन सी कंपनियां जाएंगी वेनेजुएला, फैसला अमेरिका करेगा
ट्रंप ने साफ कहा कि यह अमेरिका तय करेगा कि कौन सी कंपनियां वेनेजुएला में काम करेंगी। उन्होंने दोहराया कि वेनेजुएला बहुत सफल होने जा रहा है और अमेरिका तेल उत्पादन के मामले में काफी आगे बढ़ेगा।
नोबेल शांति पुरस्कार को लेकर फिर बोले ट्रंप
इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत-पाकिस्तान तनाव का जिक्र करते हुए खुद को नोबेल शांति पुरस्कार का हकदार बताया। उन्होंने कहा कि उन्होंने आठ युद्ध सुलझाए, जिनमें कुछ ऐसे थे जो शुरू होने वाले थे। ट्रंप ने दावा किया कि भारत और पाकिस्तान के बीच स्थिति बेहद गंभीर थी और इसे बिना परमाणु हथियारों के बहुत जल्दी रोक दिया गया।
ट्रंप ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उन्हें फोन कर उन युद्धों के बारे में बताया, जिन्हें वह लंबे समय से रोकना चाहते थे। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने सार्वजनिक रूप से बयान दिया था कि राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान से जुड़े करोड़ों लोगों की जान बचाई। ट्रंप ने दावा किया कि अगर अमेरिका ने हस्तक्षेप नहीं किया होता तो चीन या रूस वेनेजुएला में होते।


















Leave a Reply