PUNJABI POST

News & Media

दिल्ली पुलिस के बेड़े में शामिल हुआ फेस रिकॉग्निशन चश्मा, अपराधियों की पहचान होगी तुरंत

दिल्ली पुलिस के बेड़े में शामिल हुआ फेस रिकॉग्निशन चश्मा, अपराधियों की पहचान होगी तुरंत

दिल्ली पुलिस के बेड़े में शामिल हुआ फेस रिकॉग्निशन चश्मा, अपराधियों की पहचान होगी तुरंत।

दिल्ली पुलिस के बेड़े में शामिल हुआ फेस रिकॉग्निशन चश्मा, अपराधियों की पहचान होगी तुरंत

दिल्ली पुलिस के बेड़े में शामिल हुआ फेस रिकॉग्निशन चश्मा, अपराधियों की पहचान होगी तुरंत

दिल्ली पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पहली बार फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस विशेष चश्मा मिला है। यह चश्मा संदिग्ध आतंकियों और अपराधियों की पहचान कर पुलिसकर्मियों को तुरंत अलर्ट करने में सक्षम है। गणतंत्र दिवस की सुरक्षा तैयारियों से पहले इन चश्मों को पुलिस बल में शामिल किया गया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह काला चश्मा पहनने वाले पुलिसकर्मी के सामने जैसे ही कोई संदिग्ध व्यक्ति आएगा, उसकी पहचान होते ही सिस्टम अलर्ट जारी कर देगा। इसके बाद संबंधित व्यक्ति को मौके पर ही पकड़ने में आसानी होगी। बुधवार को दिल्ली की सड़कों पर पुलिसकर्मियों को इन चश्मों का ट्रायल करते देखा गया।

 

https://youtu.be/6ZS9gdst7wA
गणतंत्र दिवस समारोह में पहली बार होगा इस्तेमाल

बताया गया है कि 26 जनवरी के कार्यक्रम के दौरान आतंकी खतरे को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था में कई बदलाव किए गए हैं। यह पहला अवसर होगा जब दिल्ली पुलिस के जवान विशेष तकनीक वाले चश्मे पहनकर समारोह के दौरान तैनात रहेंगे। यह चश्मा फेस रिकॉग्निशन कैमरे से लैस है और प्रत्येक चश्मा एक मोबाइल फोन से जुड़ा रहेगा।
65 हजार अपराधियों और आतंकियों का डाटा फीड
पुलिस के मुताबिक, मोबाइल में करीब 65 हजार आतंकियों और अपराधियों का डाटा फीड किया गया है। जैसे ही कोई संदिग्ध व्यक्ति चश्मे के कैमरे के सामने आता है, मोबाइल स्क्रीन पर लाल रंग का फ्रेम दिखाई देता है और तुरंत अलर्ट मिल जाता है। इसके बाद पुलिसकर्मी तत्काल कार्रवाई कर सकते हैं। कर्तव्य पथ और उसके आसपास तैनात कई पुलिसकर्मी इन चश्मों का उपयोग करेंगे।

← Back

Thank you for your response. ✨

← Back

Thank you for your response. ✨

← Back

Thank you for your response. ✨

स्वदेशी तकनीक से एक साल में हुआ विकास

दिल्ली पुलिस ने बताया कि यह चश्मा स्वदेशी तकनीक पर आधारित है और इसे एक निजी कंपनी के सहयोग से एक साल में विकसित किया गया है। इस बार दर्जनों पुलिसकर्मी 26 जनवरी के कार्यक्रम में इन चश्मों के साथ तैनात रहेंगे। पुलिस का मानना है कि यह तकनीक अपराधियों की पहचान में सहायक होगी और स्मार्ट पुलिसिंग को और सशक्त बनाएगी।


Discover more from PUNJABI POST

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

AI car modification · jojobet · jojobet · buy quality backlinks · dofollow backlinks · comprar backlinks de calidad · quality backlinks · serviço de backlinks

Discover more from PUNJABI POST

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading