Namo Bharat Live: दिल्ली से मेरठ 55 मिनट में सफर, 82 किमी रूट और मेरठ मेट्रो का आज उद्घाटन।

Namo Bharat Live: दिल्ली से मेरठ 55 मिनट में सफर, 82 किमी रूट और मेरठ मेट्रो का आज उद्घाटन।
दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ साउथ तक रैपिड रेल यानी नमो भारत का पूरा 82 किलोमीटर लंबा रूट आज से आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। प्रधानमंत्री Narendra Modi रविवार को दिल्ली से मेरठ तक इस नमो भारत ट्रेन का उद्घाटन करेंगे। यह ट्रेन अब तक दिल्ली के न्यू अशोक नगर तक संचालित हो रही थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरठ मेट्रो का भी उद्घाटन करेंगे। मेरठ मेट्रो मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक 12 स्टेशनों के बीच चलेगी। 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ यह देश की सबसे तेज स्पीड वाली मेट्रो होगी। दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा अब लगभग 55 मिनट में पूरी की जा सकेगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath मेरठ के मोहिउद्दीनपुर में एक रैली को भी संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री ने 8 मार्च 2019 को रैपिड रेल परियोजना का शिलान्यास किया था। 20 अक्टूबर 2023 को 17 किलोमीटर लंबे प्राथमिक खंड को राष्ट्र को समर्पित किया गया। वर्ष 2024 में विस्तार के बाद 5 जनवरी 2025 को ट्रेन दिल्ली पहुंची। 22 फरवरी को न्यू अशोक नगर से सराय काले खां (5 किमी) और मेरठ साउथ से मोदीपुरम (21 किमी) खंड के उद्घाटन के साथ पूरा 82 किलोमीटर का कॉरिडोर चालू होने की संभावना है।


















Leave a Reply