NH-19 शीतला मोड़ पर भी हादसा, एक की मौत

NH-19 शीतला मोड़ पर भी हादसा, एक की मौत
इसी तरह आसनसोल के नेशनल हाईवे-19 स्थित शीतला मोड़ पर एक और सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान विकास शानदार के रूप में की गई है।
मृतक के भाई के अनुसार, विकास सुबह सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने नेशनल हाईवे-19 को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। करीब आधे घंटे तक हाईवे पर यातायात पूरी तरह बाधित रहा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि शीतला मोड़ पर लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने अविलंब ब्रिज निर्माण की मांग करते हुए आरोप लगाया कि पिछले पांच वर्षों से इसकी मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि तैनात सिविक वॉलिंटियर अपनी जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभा रहे हैं, जिसके कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। लगातार बढ़ती दुर्घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में भारी रोष व्याप्त किया।


















Leave a Reply