SIR मुद्दे पर ममता बनर्जी का हल्ला बोल, TMC प्रतिनिधिमंडल संग मुख्य चुनाव आयुक्त से करेंगी मुलाकात

SIR मुद्दे पर ममता बनर्जी का हल्ला बोल, TMC प्रतिनिधिमंडल संग मुख्य चुनाव आयुक्त से करेंगी मुलाकात
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज एसआईआर (SIR) मुद्दे को लेकर केंद्र पर दबाव बनाती नजर आएंगी। वह तृणमूल कांग्रेस (TMC) के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मुलाकात करेंगी। इस मुलाकात को लेकर सियासी हलकों में खासा महत्व माना जा रहा है।
दिल्ली-NCR में ठंड का कहर, कोहरा और शीतलहर से लोग परेशान
दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। सोमवार को दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में घना कोहरा और शीतलहर देखने को मिली, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसके कारण ठंड और बढ़ने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तराखंड में 2 से 7 फरवरी के बीच भारी बारिश और बर्फबारी की आशंका जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।
लोकसभा में आज सरकार पर हमला करेंगे राहुल गांधी
लोकसभा में आज दोपहर 12 बजे से राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा की शुरुआत होगी। यह चर्चा तीन दिनों तक चलेगी। इस दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी सदन में सरकार के खिलाफ अपनी बात रखेंगे।
रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार
फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
सुनेत्रा पवार आज संभाल सकती हैं कार्यभार
सुनेत्रा पवार के आज अपना कार्यभार संभालने की संभावना जताई जा रही है।


















Leave a Reply