रानीगंज विधानसभा मंडल तीन में भाजपा का जनसंपर्क अभियान, परिवर्तन का संकल्प दोहराया : आशा शर्मा ।

रानीगंज विधानसभा मंडल तीन में भाजपा का जनसंपर्क अभियान, परिवर्तन का संकल्प दोहराया : आशा शर्मा
रानीगंज, पश्चिम बंगाल: आसनसोल के रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के मंडल तीन में भाजपा की ओर से जनसंपर्क अभियान आयोजित किया गया। यह अभियान भाजपा नेत्री आशा शर्मा के नेतृत्व में चलाया गया, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने उखड़ा और चंचनी कोलियरी क्षेत्र का दौरा किया तथा घर-घर जाकर लोगों से संपर्क स्थापित किया। इस दौरान स्थानीय नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं और पश्चिम बंगाल को विकासशील राज्य बनाने के उद्देश्य से उनके सुझाव भी प्राप्त किए गए।
इस मौके पर भाजपा नेत्री आशा शर्मा ने कहा कि लोगों की सहभागिता और सुझावों से स्पष्ट है कि राज्य में परिवर्तन की इच्छा मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा कि जनता के उत्साह से पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है और वे राज्य में बदलाव लाने के लिए संकल्पित हैं।
जनसंपर्क अभियान में भाजपा कार्यकर्ता सपन धिवर, रजनीश दास, भगवान दास और दयानंद मुखर्जी भी उपस्थित रहे। सभी ने लोगों के बीच जाकर रानीगंज सहित पूरे राज्य में परिवर्तन लाने के संकल्प को लेकर आवेदन किया।


















Leave a Reply