पश्चिम बंगाल में रोजगार की मांग को लेकर भाजपा युवा मोर्चा का घर-घर अभियान।

पश्चिम बंगाल में रोजगार की मांग को लेकर भाजपा युवा मोर्चा का घर-घर अभियान।
आसनसोल: पश्चिम बंगाल में बेरोजगार युवाओं को नौकरी दिलाने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने एक व्यापक अभियान चलाने का आह्वान किया है। यह अभियान “नौकरी चाहिए बंगाल में, भविष्य चाहिए बंगाल में, इसलिए भाजपा चाहिए बंगाल में” के नारे के साथ पूरे राज्य में चलाया जाएगा।
भाजपा युवा मोर्चा की ओर से बताया गया कि राज्य में बड़ी संख्या में युवा बेरोजगार हैं और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा किए गए वादे अब तक पूरे नहीं हुए हैं। इसी मुद्दे को लेकर युवा मोर्चा घर-घर जाकर और मोहल्ले-मोहल्ले में नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से युवाओं तक अपनी बात पहुंचाएगा और नौकरी की मांग को प्रमुखता से उठाएगा।
इस अभियान की जानकारी आसनसोल जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित एक पत्रकार सम्मेलन के दौरान दी गई। सम्मेलन में युवा मोर्चा की ओर से इस कार्यक्रम को लेकर आह्वान किया गया।
इस मौके पर भाजपा युवा नेता अभिक मंडल, राहुल, संजय सहित अन्य युवा नेता भी उपस्थित थे।





Discover more from PUNJABI POST
Subscribe to get the latest posts sent to your email.













Leave a Reply