PUNJABI POST

News & Media

आसनसोल बाजार में कांग्रेस का सफाई अभियान कर हड़ताल से बिगड़ी व्यवस्था पर जताया विरोध

आसनसोल बाजार में कांग्रेस का सफाई अभियान कर हड़ताल से बिगड़ी व्यवस्था पर जताया विरोध

आसनसोल बाजार में कांग्रेस का सफाई अभियान कर हड़ताल से बिगड़ी व्यवस्था पर जताया विरोध।

आसनसोल बाजार में कांग्रेस का सफाई अभियान कर हड़ताल से बिगड़ी व्यवस्था पर जताया विरोध

आसनसोल बाजार में कांग्रेस का सफाई अभियान कर हड़ताल से बिगड़ी व्यवस्था पर जताया विरोध

आसनसोल नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की लगातार जारी हड़ताल के कारण शहर की कचरा प्रबंधन और सफाई व्यवस्था पूरी तरह से प्रभावित हो गई है। आसनसोल के कई इलाकों में सड़कों और बाजारों में कचरे के ढेर लगे हुए हैं। जानकारी के अनुसार, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को लगभग 10 से 12 दिन बीत चुके हैं, लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं।

इस बिगड़ती स्थिति को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों ने विरोध दर्ज कराया है, जबकि सफाई कर्मी अब भी धरने पर डटे हुए हैं। शुक्रवार को आसनसोल कांग्रेस ने खराब सफाई व्यवस्था के खिलाफ कदम उठाते हुए आसनसोल बाजार के अलग-अलग क्षेत्रों में जमा कचरे की खुद सफाई की।

इस दौरान कांग्रेस नेता शाह आलम ने बताया कि कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने पहले ही आसनसोल नगर निगम के मेयर से मुलाकात कर शहर की चरमराई सफाई व्यवस्था को जल्द दुरुस्त करने की मांग रखी थी। साथ ही सफाई कर्मचारियों से भी बातचीत कर उन्हें काम पर लौटने की अपील की गई थी, ताकि शहर में नियमित रूप से साफ-सफाई हो सके।

शाह आलम ने कहा कि कई दिन बीत जाने के बावजूद न तो सफाई व्यवस्था को लेकर कोई ठोस पहल हुई है और न ही सफाई कर्मचारी काम पर लौटे हैं। इसी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुद मैदान में उतरकर आसनसोल बाजार के विभिन्न इलाकों में सफाई अभियान चलाया।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आने वाले दिनों में सफाई व्यवस्था बहाल नहीं की गई और सफाई कर्मचारी काम पर वापस नहीं आए, तो कांग्रेस को बड़े आंदोलन का रास्ता अपनाना इस सफ़ाई अभियान में कांग्रेस नेता शाह आलम, प्रसंजीत पूईटुंडी के अलावा नए कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Discover more from PUNJABI POST

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

AI car modification · jojobet · jojobet · buy quality backlinks · dofollow backlinks · comprar backlinks de calidad · quality backlinks · serviço de backlinks

Discover more from PUNJABI POST

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading