PUNJABI POST

News & Media

आसनसोल में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में फूंका पुतला

आसनसोल में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में फूंका पुतला

आसनसोल में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में फूंका पुतला।

आसनसोल में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में फूंका पुतला

आसनसोल में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में फूंका पुतला

आसनसोल: हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्तर के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सम्मेलन के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शर्ट उतारकर अपना विरोध दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस द्वारा युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया गया।

इसी गिरफ्तारी के विरोध में आज आसनसोल में युवा कांग्रेस की ओर से बीएनआर इलाके में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने अपने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी के खिलाफ नारेबाजी की और देश के गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया।

पश्चिम बर्धमान जिला अध्यक्ष ने उठाए सवाल

इस संबंध में पश्चिम बर्धमान जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष सौभिक मुखर्जी ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान चीन के एक उत्पाद को ‘मेक इन इंडिया’ के नाम से प्रस्तुत किया जा रहा था, जिसका युवा कांग्रेस नेताओं ने विरोध किया था।

उन्होंने आरोप लगाया कि इसी विरोध के कारण युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई के खिलाफ आंदोलन किया जा रहा है और केंद्र सरकार से मांग की जा रही है कि उन्हें अविलंब रिहा किया जाए।

युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द रिहाई नहीं हुई तो आने वाले समय में बड़े पैमाने पर आंदोलन किया ।


Discover more from PUNJABI POST

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

AI car modification · jojobet · jojobet · buy quality backlinks · dofollow backlinks · comprar backlinks de calidad · quality backlinks · serviço de backlinks

Discover more from PUNJABI POST

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading