आसनसोल में प्रधानमंत्री मन की बात राजस्थान के खंडार विधायक का दौरा, बंगाल की स्थिति पर उठाए सवाल

आसनसोल में प्रधानमंत्री मन की बात राजस्थान के खंडार विधायक का दौरा, बंगाल की स्थिति पर उठाए सवाल
राजस्थान के खंडार से विधायक एवं आसनसोल के चुनाव प्रभारी जीतेन्द्र गोठवाल ने आसनसोल उत्तर विधानसभा के 48 नंबर बूथ का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल की मौजूदा स्थिति की तुलना बांग्लादेश से करते हुए राज्य की कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाए। उनका आरोप था कि प्रदेश में भय और भेदभाव का वातावरण है तथा आम लोग वर्तमान सरकार से संतुष्ट नहीं हैं।

आसनसोल में प्रधानमंत्री मन की बात राजस्थान के खंडार विधायक का दौरा, बंगाल की स्थिति पर उठाए सवाल
रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम के प्रसारण के दौरान जीतेन्द्र गोठवाल 48 नंबर बूथ स्थित बूथ अध्यक्ष के आवास पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए। कार्यक्रम के उपरांत उन्होंने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया और स्थानीय लोगों से संवाद किया।
जनसंपर्क के दौरान उन्होंने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पर भी चिंता जताई। उनका कहना था कि कई स्थानों पर गंदगी की समस्या बनी हुई है और सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं है। बातचीत के दौरान कुछ स्थानीय निवासियों ने अपनी समस्याएं खुलकर रखीं, जबकि कुछ लोगों में संकोच और भय का माहौल भी दिखाई दिया।
गोठवाल ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन में भाजपा पश्चिम बंगाल में सरकार बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने के उद्देश्य से उन्हें आसनसोल का प्रभारी बनाया गया है।
उन्होंने आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन का विश्वास भी जताया।
इस दौरान मौके पर भाजपा के राज्य स्तरीय नेता कृष्णेंदु मुखर्जी, मंडल सभापति अमिता सी, बूथ अध्यक्ष सुजीत घोष सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे













Leave a Reply