PUNJABI POST

News & Media

पीएम नरेंद्र मोदी का संदेश लेकर वार्ड 13 पहुंचे भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद, जनसंपर्क अभियान में सुनीं स्थानीय समस्याएं

आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 13 में भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद के नेतृत्व में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश पत्र नागरिकों को सौंपा।

जनसंपर्क के दौरान स्थानीय निवासियों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को भाजपा नेताओं के समक्ष रखा। लोगों ने सड़क, पेयजल, साफ-सफाई, स्वास्थ्य सेवाओं और रोजगार से जुड़ी परेशानियों की जानकारी दी। वार्ड की बदहाल स्थिति को लेकर कई स्थानों पर लोगों में नाराजगी भी देखी गई।

भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद ने राज्य की मौजूदा स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस पिछले 15 वर्षों से सत्ता में है, इसके बावजूद बुनियादी सुविधाओं की स्थिति संतोषजनक नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि योजनाओं के नाम पर केवल लूट हो रही है और शिक्षा, स्वास्थ्य तथा रोजगार व्यवस्था लगातार कमजोर होती जा रही है।

उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि पश्चिम बंगाल में बदलाव लाया जाए। उनके अनुसार, जनता बदलाव का मन बना चुकी है और आने वाले समय में भाजपा की सरकार बनने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास को गति मिलेगी।

अभियान के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक मौजूद रहे और वार्ड के विभिन्न इलाकों का दौरा कर लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया गया।

Discover more from PUNJABI POST

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

AI car modification · jojobet · jojobet · buy quality backlinks · dofollow backlinks · comprar backlinks de calidad · quality backlinks · serviço de backlinks

Discover more from PUNJABI POST

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading