PUNJABI POST

News & Media

रानीगंज मंडल 2 में भाजपा का जनसंपर्क अभियान सम्पन्न, आशा शर्मा ने जताया जनता के समर्थन का दावा।

Raniganj, पश्चिम बंगाल: आसनसोल रानीगंज विधानसभा अंतर्गत मंडल 2 के नवो कजोड़ा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाया गया। यह अभियान भाजपा नेत्री एवं रानीगंज विधानसभा की प्रवेक्षक Asha Sharma के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसे सफल बताया गया।

अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया और उनकी समस्याएं सुनीं। इस मौके पर आशा शर्मा ने कहा कि क्षेत्र की जनता से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। उन्होंने दावा किया कि यह समर्थन आगामी चुनाव में भाजपा के पक्ष में परिणाम देने में अहम भूमिका निभाएगा।

उन्होंने कहा कि पहली बार जनता स्वयं परिवर्तन की बात कर रही है और जनता ही सर्वोपरि है, जो सरकार बनाती और बदलती है। उन्होंने राज्य की मौजूदा तृणमूल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लोग बदलाव का मन बना चुके हैं।

महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि महिलाओं को केवल भत्ता नहीं, बल्कि सुरक्षा की भी आवश्यकता है। इसके साथ ही बेरोजगार युवाओं को रोजगार, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने की जरूरत पर भी जोर दिया।

भाजपा नेत्री आशा शर्मा ने राज्य की विभिन्न योजनाओं और संस्थानों में कथित भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हुए कहा कि यदि भाजपा की सरकार बनती है तो इन मामलों की जांच कर भ्रष्टाचार समाप्त किया जाएगा।

इस अवसर पर भाजपा नेता इंद्रजीत सिंह, बंसिधर सिंह, लक्ष्मी राम सहित अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद  थे।

Discover more from PUNJABI POST

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

AI car modification · jojobet · jojobet · buy quality backlinks · dofollow backlinks · comprar backlinks de calidad · quality backlinks · serviço de backlinks

Discover more from PUNJABI POST

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading